पहले भाजपा पार्षदों में हाथापाई, फिर पुलिस से धक्कामुक्की
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर मेरठ

पहले भाजपा पार्षदों में हाथापाई, फिर पुलिस से धक्कामुक्की

Spread the love
  • सूरजकुंड पार्क के बाहर ठेला लगाने पर विवाद
  • भाजपा पार्षद उत्तम सैनी व सुमित शर्मा आमने सामने
  • पुलिस ने मारपीट कर उत्तम सैनी को हवालात में डाला
  • भाजपाइयों का सिविल लाइन थाने में जमकर हंगामा
  • पुलिस संग की भाजपाइयों ने धक्का मुक्की, हाथापाई 
  • मुझे बताते,सीओ संग धक्का मुक्की क्यों की-एसपी सिटी आयुष
  • इंस्पेक्टर ने झूठ बोलते हुए मुझे गुमराह किया-अमित अग्रवाल
  • केशव भवन में पुलिस क्यों घुसी पहले यह बताओ-विवेक रस्तोगी
  • भाजपाइयों के आक्रामक रुख के बाद पुलिस आई बैक फुट पर  
  • उत्तम को बाहर निकालते भाजपाइयों को घकेला,चांटे लगे 
सुरजकुंड पार्क के बाहर ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद में भाजपा के दो पार्षदों व उनके समर्थकों में जमकर लात घूसे चले। मौके पर पहुंची पुलिस ने पार्षद उत्तम सैनी व उनके तीन समर्थकों को मारते पिटते गाड़ी में डाल लिया। थाने लाकर उन्हें लाकअप जैसे रूम में ला पटका। सूचना पाकर भाजपा के कैंट विधायक अमित अग्रवाल,महापौर हरिकांत अहलुवालिया और नगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी भी थाने पहुंच गये। यहां भाजपाइयों ने पार्षद को जमीन पर बैठाने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।
एक बारगी भाजपाई दौड़ते हुए वहां पहुंच गये जहां उत्तम सैनी को रखा गया था। यहां पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। हिरासत में लिये गये उत्तम को भाजपाई छुड़ाकर न ले जायें इस आशंका से तेजी से पहुंची पुलिस ने सभी को पीछे धकेलते हुए कई भाजपाइयों के चांटे रसीद कर दिये। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी के समक्ष भाजपाइयों ने जनप्रतिनिधि को आम अपराधियों की तरह जमीन पर बैठाने का आरोप लगाते हुए एक बार  फिर से हंगामा खड़ा कर दिया।
जिस पर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को यह चिल्लाते हुए देखा गया कि वह हजार बार कह चुके हैं कि जब भी कोई बात हो तो वे सिर्फ उनसे वार्ता करें, सीओ संग धक्कामुक्की अथवा उलझने की आवश्यकता क्या है। इसे लेकर सिविल लाइन थाने में काफी देर तक टकराव के हालात बने रहे। अंत में पुलिस ने उत्तम सैनी व समर्थकों को जाने दिया। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों का यह कहना था कि यह घरेलू मामला है, दोनों पक्ष अपने हैं, लिहाजा इन्हें समझा लिया जायेगा।

https://youtu.be/KPg8jq785Zg

मौके पर मौजूद कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने  यह आऱोप भी एसपी सिटी के समक्ष लगाया कि इंस्पेक्टर ने उन्हें झूठ बोलते हुए गुमराह किया कि पार्षद को नीचे जमीन पर नहीं बैठाया गया है।
Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv