भाजपा की दूसरी सूची भी जारी, पीयूष गोयल मेरठ नहीं नार्थ मुंबई से लड़ेंगे चुनाव
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर राष्ट्रीय

भाजपा की दूसरी सूची भी जारी, पीयूष गोयल मेरठ नहीं नार्थ मुंबई से लड़ेंगे चुनाव

420 Views
  • भाजपा ने 195 के बाद जारी की दूसरी सूची
  • नितिन गडकरी नागपुर से चुनाव लड़ेंगे
  • अनुराग ठाकुर को हमीरपुर से मैदान में उतारा
  • पीयूष गोयल नार्थ मुंबई से उतरेंगे चुनाव मैदान में
  • पीयूष की दावेदारी न रहने से मेरठ भाजपा ने ली राहत की सांस
  • मेरठ किसी बाहरी को लड़ाने के फिलहाल मूड में नहीं
  • टिकट चाहने वालों की मेरठ में लंबी लाइन  

लोकसभा चुनाव के लिये आज भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी। इस सूची में 72 नाम बतौर उम्मीदवार घोषित किये गये हैं।  नागपुर से नितिन गडकरी, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है। एक दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहर लाल करनाल से चुनाव लड़ेंगे। पीयूष गोयल के नार्थ मुंबई से लड़ने की खबर ने निश्चित रूप से मेरठ भाजपा को बड़ी राहत दी है। यहां बाहरी प्रत्याशी को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा,ऐसी भी हवा इन दिनों चल रही है।

बता दें कि भाजपा ने अपनी पहली सूची में जो 2 मार्च को जारी की गई थी उसमें 195 नाम जारी किये गये थे। इनमें  34 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिला। सूची में 28 महिलाएं, 27 एससी, 18 एसटी, 57 ओबीसी नाम रहे। 50 साल से कम उम्र के 47 कैंडिडेट थे, जिन्हें पार्टी ने युवा कहा है। पहली लिस्ट में बताया गया कि नरेंद्र मोदी काशी और अमित शाह गांधीनगर से ही लड़ेंगे। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज को विदिशा से, त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब को त्रिपुरा पश्चिम और असम के पूर्व CM सर्बानंद सोनोवाल को डिब्रूगढ़ से टिकट मिला

बुधवार की शाम भाजपा ने अपनी दूसरी सूची भी जारी कर दी। दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट में देश के  बाकी राज्यों का तो प्रतिनिधित्व रखा गया है लेकिन उत्तर प्रदेश का नहीं। आज जारी सूची में तमाम कयासों को दरकिनार रखते हुए नितिन गडकरी का नाम भी शामिल किया गया है। इसके अलावा मुंबई नार्थ से पीयूष गोयल और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को चुनाव मैदान में उतारा गया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को करनाल से प्रत्याशी बनाया गया है।

 

पीयूष गोयल को मुंबई नार्थ से चुनाव लडाने की घोषणा होने से इस कयास को विराम लगा गया है कि उन्हें पार्टी नेतृत्व उत्तर प्रदेश की मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा सकता है। यहां तीन बार से सांसद राजेंद्र अग्रवाल का टिकट करने की स्थिति में किसी वीवीआईपी को टिकट मिलने की संभावना/आशंका जताई जा रही थी। इस कड़ी में  रामायण सीरियल में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल और फिर इसके बाद कवि कुमार विश्वास को टिकट मिलने की हवा राजनीतिक गलियारे में बह रही है।

इसके अलावा भी तमाम नाम संभावित  प्रत्याशी के रूप में चर्चा का केंद्र  बने हुए हैं। स्थिति यह है कि मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से कौन प्रत्याशी होगा ? राजेंद्र अग्रवाल पर ही पार्टी एक  बार फिर से दांव लगायेगी अथवा किसी और पर ? यह जितने मुंह उतनी ही बातें  वाली कहावत चरितार्थ कर रही है। हां, इतना जरूर है कि इन सब के बीच यह भी कहा जा रहा है कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि प्रदेश के बड़े पदाधिकारियों व राष्ट्रीय सेवक संघ के लोग भी यह कहने की स्थिति में फिलहाल नहीं हैं कि अमुक का टिकट हो रहा है, अमुक का नहीं। ऐसे में  हर एक ही नजर दिल्ली नेतृत्व पर लगी हुई है।

अब संभावना जताई जा रही है कि पार्टी अपनी तीसरी सूची में यूपी के बाकी लोकसभा सीटों पर भी नामों को घोषित करेगी। हालांकि अभी यह भी कयास भर ही है।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *