पांच साल तक जिस मोदी सरकार ने सिर्फ जुमले दिये वह अब गांरटी की बात कर रही- अखिलेश
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर मेरठ

पांच साल तक जिस मोदी सरकार ने सिर्फ जुमले दिये वह अब गांरटी की बात कर रही- अखिलेश

5,766 Views
  • मेरठ हापुड़ लोकसभा की चुनावी रैली में अखिलेश बोले
  • इंडिया गठबंधन को लोगों से सराहा है
  • आठों सीटों पर इंडिया गठबंधन आगे है चल रहा
  • भाजपा की पिक्चर पहले चरण में ही फ्लाप साबित हुई
  • अब भाजपा की घिसी पिटी कहानी नहीं चलने वाली

मेरठ पहुंचे समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने आज दावा किया कि इंडिया गठबंधन सभी सीटों पर आगे है और प्रथम चरण के मतदान में वह सभी आठों सीट जीत रहे हैं। जहां तक बात भाजपा की है तो मतदाता अब इनके जुमलों में आने वाले नहीं हैं, वह इनकी हकीकत जान व समझ गई है। पूरे पांच साल जो लोग जुमले व झूठ लोगों के सामने परोसते रहे, अब वे गांरटी देने की बात कर रहे हैं। भाजपा की घिसी पीटी कहानी अब चलने वाली नहीं हैं और यह प्रथम चरण के चुनाव में फ्लाप साबित हो गई है।

अखिलेश यादव आज लोहियानगर क्षेत्र में मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। अखिलेश यादव ने शुरूआत में ही कहा कि मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से दिये गये टिकट को लेकर काफी चर्चा है। तमाम लोगों का कहना था कि यदि यहां से सुनीता वर्मा को टिकट दिया जाता है तो वह ज्यादा वोटों से जीतेंगी। वैसे पश्चिम की हवा ने आने वाले समय में भाजपा का भविष्य बता दिया है। प्रथम चरण में लोगों ने बता दिया है कि अब वे भाजपा के जुमलों में आने वाले नहीं हैं, वे हकीकत समझ चुके हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रथम चरण के चुनाव में ही भाजपा की पिक्टर फ्लाप साबित हुई है। अब भाजपा की घिसी पिटी कहानी कोई सुनना नहीं चाहता है और न ही भाजपा को वोट ही देना चाहता है। सपा मुखिया ने किसान आंदोलन, डीजल के दामों में वृद्धि,  किसान आंदोलन में मारे गये किसानों व बाद में वापस लिये गये तीनों कृषि कानून का भी जिक्र करते हुए उन दिनों का याद दिलाने का काम किया।

समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने सीधा आरोप लगाया कि अब तक दस महत्वपूर्ण परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक हो चुके हैं। पास युवाओं को नौकरी न देनी पड़े इसके लिये ये पेपर लीक कराये गये हैं। इन पेपर लीक का सीधा असर साठ लाख बच्चों पर पड़ा है। जहां तक बात इलेक्टोरेल बांड की है तो जब भी इसका जिक्र छेड़ा जाता है भाजपा नेता पीने के लिये इलेक्ट्रोल मांगने लग जाते हैं। चंदा दिया और लिया जाता है लेकिन भाजपा ने ईडी व सीबीआई की रेड डलवा कर चंदा नहीं बल्कि वसूली की है। यह घोटाला अब सबके सामने आ चुका है।

अखिलेश यादव ने कहा कि आज भ्रष्टाचार की बात करने वाली भाजपा देश के सभी भ्रष्टाचारियों का गोदाम बनकर रह गयी है। देश में जिन लोगों ने भी हजारों करोड़ के घोटाले किये हैं, उन्हें भाजपा ने अपने गोदाम में डाल दिया है। भाजपा में जाने के बाद ये लोग अब भ्रष्टाचारी नहीं रह गये हैं।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम –https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *