मेरठ की पहचान में नया अध्याय जोड़ने जा रहे हैं अरुण गोविल- योगी आदित्यनाथ
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर मेरठ

मेरठ की पहचान में नया अध्याय जोड़ने जा रहे हैं अरुण गोविल- योगी आदित्यनाथ

183 Views
  • प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में लांच किये गये अरुण गोविल
  • भाजपा ने अरुण को बनाया मेरठ हापुड़ सीट से प्रत्याशी
  • यूपी के साथ मेरठ को विकास के पंख लगे-योगी
  • पूर्व की सरकारें दंगा कराती थी, हम कांवड़ यात्रा निकालते हैं
  • वो दंगाइयों को गले लगाते थे, हम उनसे निपटते हैं-योगी
  • हम श्रद्धालुओं के मार्ग में फूल बिछाते हैं, वो शूल-आदित्यनाथ

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वक्त बदल चुका है। प्रदेश के साथ ही मेरठ भी। अब मेरठ विकास की गति छू रहा है। इतिहास रचने वाले मेरठ की पहचान में अरुण गोविल नया अध्याय जोड़ने जा रहे हैं। अरुण गोविल भारतीय कला के वह हस्ताक्षर हैं जिन्होंने भारत में प्रभु राम के चरित्र को अपनी अभिनय शैली से जीवंत किया है। अब वह मेरठ की पहचान बनने जा रहे हैं।

विस्तार से देखिये 👇

योगी आदित्यनाथ आज चौ.चरण सिंह विश्वविद्यालय में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। यह सम्मेलन भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल को मेरठ की धरा पर लांच करने के लिये आहूत किया गया था। योगी ने पूर्व की सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि एक वो लोग थे जो कर्फ्यू लगाते थे हम कांवड़ यात्रा कराते हैं। एक वो दंगाइयों को गले लगाते थे हम दंगाइयों से निपटते हैं। हम श्रद्धालुओं के मार्ग में फूल डालते हैं वो लोग उनके मार्ग में शूल बिछाते थे। indi गठबंधन में जातिवाद के नाम पर सामाजिक ताना बाना छिन्न भिन्न कर दिया।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम –https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *