हिंद मजदूर किसान समिति ने शहीद चंद्रशेखर आजाद को दी श्रदांजलि
उत्तर प्रदेश मेरठ

हिंद मजदूर किसान समिति ने शहीद चंद्रशेखर आजाद को दी श्रदांजलि

Spread the love

शहीद शिरोमणि चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर हिन्द मजदूर किसान समिति के सैकडों मजदूर किसान चौधरी चरण सिंह पार्क, कमिश्नरी चौराहा, मेरठ में एकत्रित हुए और शहीद शिरोमणि चंद्रशेखर आज़ाद को श्रद्धांजलि दी।

हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रान्तिगुरु चन्द्रमोहन के सन्देश में समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि क्रांतिकारी हमारे लिए हमारे माता पिता से पहले हैं। जितनी कष्ट यातनाएं क्रांतिकारियों ने हमारे लिए सही उतनी कष्ट यातनाएं हमें जन्म देने वाले माँ पिता भी हमारे लिए नहीं सह सकते इसलिए क्रांतिकारियों के प्रति जागरूक होना एवं उनके सपने सम्मान के प्रति जागरूक होना हमारे लिए सर्वोपरि होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि क्रांतिकारी जाति व्यवस्था व नशे से घोर घृणा करते थे और उनका सपना था कि हमारा देश एक जाति रहित और नशा मुक्त स्वतंत्र देश हो। देश में पढ़ाई दवाई सबके लिए फ्री हो अर्थात शिक्षा स्वास्थ सुरक्षा सबका मौलिक अधिकार हो जिसके लिए उन्होंने अपने प्राणों तक की आहुति दे दी और यदि हम आज नशा कर रहे हैं या जाति व्यवस्था को मान रहे हैं तो ये क्रांतिकारियों का और उनके बलिदान का घोर अपमान है अतः हमें पहले स्वयं जाति और नशा रहित होना चाहिए और साथ में औरों को भी करना चाहिए तभी हन शहीद क्रांतिकारियों का सम्मान कर पाएंगे।

उनका कहना है कि शहीद क्रांतिकारियों का सपना आज भी पूरा नहीं हो पाया है इसलिए समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रान्तिगुरु श्री चन्द्रमोहन जी के साथ समिति के लाखों मजदूर किसान देश को जाति रहित एकजुट, नशा मुक्त करने और देश में पढ़ाई दवाई एक समान व फ्री कराने के लिए दमदार तरीके से प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर सतीश यादव, विकास, बबली, महेंदर, आदेश, अशोक, सतीश इत्यादि का सहयोग रहा।

ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv