मेरठ: मेरठ के तत्कालीन SSP अविनाश पांडेय पर किसान नेताओं ने सत्ता और वर्दी के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए हैं। किसान नेताओं का दावा है कि दलित नेता मोहित जाटव और गुर्जर नेता दिग्विजय भाटी को SSP कार्यालय बुलाया गया, जहां कथित तौर पर उनके साथ अभद्रता और मारपीट की गई।
आरोप है कि SSP अविनाश पांडेय ने दोनों नेताओं को अपने चैंबर में बुलाकर गालियां दीं और दरवाजा बंद कर करीब डेढ़ घंटे तक उनके साथ मारपीट की इतना ही नहीं दिग्विजय भाटी ने SSP पर जूता मारकर आंख फोड़ने का भी आरोप लगाया है। इसके बाद दोनों को जिले की SOG के हवाले कर दिया गया। SOG में भी दोनों नेताओं के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने का आरोप है। आरोप है कि सिविल लाइंस थाना इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ ने उनके पैर बांधकर उल्टा लटकाया गया और तलवों, कमर तथा पीठ पर लाठी-डंडों से पिटाई की गई और चोली के पीछे क्या है वाला गाना गाकर दोनों से डांस भी कराया । दिग्विजय भाटी के सामने आए फोटो में आंख के आसपास सूजन और शरीर पर चोट के निशान दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।
वहीं इस मामले में सपा विधायक अतुल प्रधान ने आज शुक्रवार को पीड़ित किसान नेता दिग्विजय के साथ अपने आवास पर प्रेस वार्ता की । प्रेस वार्ता के दौरान दिग्विजय भाटी फुट -फूट कर रो पड़े । वो अपने साथ हुई बर्बरता को याद कर डर से सहम गए । किसान नेता अब दोषी पुलिसकर्मियों सहित एसएसपी अविनाश पांडेय पर मुक़दमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है । सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि वो इस मामले में उच्च अधिकारियों से मिलकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे ।


