भाजपा ने घोषित की मेरठ जिला कार्यकारिणी: 2027 के चुनाव पर नजर, जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश
BREAKING मुख्य ख़बर मेरठ मेरठ आस-पास

भाजपा ने घोषित की मेरठ जिला कार्यकारिणी: 2027 के चुनाव पर नजर, जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश

Spread the love
मेरठ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लंबे इंतजार और आंतरिक खींचतान के बाद आखिरकार मेरठ की नई जिला कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। भाजपा के जिलाध्यक्ष हरवीर पाल द्वारा जारी की गई इस नई टीम में वर्ष 2027 के आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए सभी जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने का प्रयास किया गया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के बीच अपने-अपने समर्थकों को पद दिलाने की होड़ के कारण यह सूची पिछले चार महीनों से अटकी हुई थी। अब हाईकमान के हस्तक्षेप के बाद इस संतुलित टीम को मैदान में उतारा गया है।
जिला उपाध्यक्ष (8)
  • पंकज भारद्वाज
  • सुशील चौहान
  • मंजू सेठी
  • मोहित तोमर
  • रोबिन गुर्जर
  • राहुल चौहान
  • दीपक अहलावत
  • अमित मोहन गुप्ता
जिला महामंत्री (3)
  • फिरेराम धनतला
  • समीर चौहान
  • सुभाष शर्मा
जिला मंत्री (8)
  • सोनू त्यागी
  • मोहन गुर्जर
  • शिवशक्ति सिंह प्रधान
  • पूजा वाल्मीकि
  • विक्की तनेजा
  • मुकेश शास्त्री
  • सुभाष दीक्षित
  • अनिल सैनी
अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां
मुख्य कार्यकारिणी के अलावा पार्टी ने सांगठनिक कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, आईटी सेल, कार्यालय प्रभारी और सोशल मीडिया संयोजकों की भी नियुक्तियां की हैं।
मिशन 2027 की बड़ी चुनौती
इस नई टीम के गठन का मुख्य उद्देश्य मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में भाजपा के जमीनी संगठन को री-एक्टिवेट करना है। नए पदाधिकारियों के कंधों पर आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।