भारत पर लगाये गये टैरिफ को डगलस ने मुर्खतापूर्ण बताया
अमेरिका द्वारा भारतीय सामानों पर लगाए गए 50 प्रतिशत के भारी-भरकम टैरिफ के बीच पूर्व अमेरिकी कर्नल और US रक्षा विशेषज्ञ डगलस मैकग्रेगर ने बड़ा बयान दिया है। डगलस मैकग्रेगर ने कहा कि भारत अपने हितों की रक्षा के लिए समझौता नहीं करेगा।
अमेरिकी सेना के रिटायर्ड कर्नल और रक्षा विशेषज्ञ डगलस मैकग्रेगर ने शनिवार को कहा, “भारत हमेशा वाशिंगटन से सहमत नहीं होगा, क्योंकि कोई भी देश “अपने हितों की सीमाओं से आगे नहीं बढ़ेगा।”
दरअसल, समाचार एजेंसी एएनाई को दिए एक इंटरव्यू में, US डिफेंस एक्सपर्ट मैकग्रेगर ने अमेरिका की ‘एकतरफा’ विदेश नीति की कड़ी आलोचना की। मैकग्रेगर ने रूस के साथ व्यापार करने के लिए किसी देश के साथ संबंध खराब करने के लिए ट्रंप की आलोचना करते हुए इसे मूर्खतापूर्ण बताया।
वहीं, भारत-अमेरिका संबंधों के बारे में पूछे जाने पर मैकग्रेगर ने कहा, “(पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति) जॉर्ज वाशिंगटन ने कहा था, अमेरिका की यह आदत है कि ‘या तो आप हमारे साथ हैं या हमारे खिलाफ।’ जिससे हम पिछले 25-30 सालों में दूर हो गए हैं।
किसी भी देश से यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि वह अपने हितों की सीमाओं से आगे बढ़ेगा। ऐसा लगता है कि हम यह नहीं समझते हैं। हमें साझेदारी या सीमित देयता साझेदारी में कोई दिलचस्पी नहीं है। यह समझ लें कि भारत हमेशा हमारी कही हर बात या जो हम करना चाहते हैं, उससे सहमत नहीं होगा।”
भारत-अमेरिका संबंधों पर टिप्पणी करते हुए, रक्षा विशेषज्ञ ने कहा “भारत ऐतिहासिक रूप से रूस का सहयोगी रहा है, भले ही वह गुटनिरपेक्ष हो। दूसरा, किसी को नहीं लगता कि चीनी भारत पर हमला करने वाले हैं। हर कोई सीमा पर झड़पों को सिर्फ झड़पें मानता है।
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv

