गौरव भाटिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अपमानजनक वीडियो हटाने के निर्देश
BREAKING दिल्ली-एनसीआर मुख्य ख़बर राष्ट्रीय

गौरव भाटिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अपमानजनक वीडियो हटाने के निर्देश

Spread the love

एक टीवी शो के दौरान अर्धनग्न नजर आये भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने भाटिया को राहत देते हुए इंटरनेट मीडिया से उनकी अपमानजनक वीडियो  हटाने के निर्देश  जारी कर दिये हैं।

दरअसल, एक टीवी शो के दौरान गौरव भाटिया अंडरवियर में बैठे नजर आये थे। इसके बाद से विपक्ष लगातार उन्हें अपने निशाने पर लिये हुए है। इससे गौरव भाटिया को सार्वजनिक स्थानों पर  भी अपमान का सामना करना पड़ रहा था। इस पर गौरव ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए इंटरनेट मीडिया से यह वीडियो हटाने के लिये याचिका दायर की थी।

अदालत ने उनकी याचिका को स्वीकार करते हुए वीडियो हटाने का आदेश पारित किया और मामले का निपटारा कर दिया। इंटरनेट मीडिया से अपमानजनक वीडियो को हटाने का निर्देश देने की मांग वाली भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया की याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। अदालत ने गौरव भाटिया के वीडियो को हटाने का आदेश पारित करते हुए याचिका का निपटारा कर लिया। गौरव भाटिया ने याचिका दायर कर कहा कि एक टीवी समाचार कार्यक्रम में मौजूद होने से जुड़ी अपमानजनक सामग्री को इंटरनेट मीडिया से हटाने की मांग की है।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/