बाइक बोट घोटाला-ईमानदारी से जांच हुई तो कई सफेदपोश हो जायेंगे स्याह
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर राष्ट्रीय

बाइक बोट घोटाला-ईमानदारी से जांच हुई तो कई सफेदपोश हो जायेंगे स्याह

Spread the love
  • दिप्ती बहल व भूदेव को जमीन खा गई या आसमां निगल गया ?
  • देश की तमाम जांच एजेंसियों की पकड़ से दोनों दूर
  • ईमानदारी से जांच हुई तो कई सफेदपोश हो जायेगे स्याह
  • 42 हजार करोड़ का घोटाला-पैसे का है बोलबाला
  • विजेंद्र हुड्डा बाइक बोट घोटाले में नहीं, फर्जी डिग्री में गया-मुन्ना
  • रेड कार्नर नोटिस के बावजूद बाहर से ही हो गई थी जमानत-मुन्ना
  • मेरठ के अरविंद कुमार ने लिखाई घोटालेबाजों के खिलाफ रिपोर्ट
  • मुन्ना बालियान को धरने पर बैठे सातवां साल हुआ शुरू
छह साल हो गये.. सातवां शुरू हो गया लेकिन 42 हजार करोड़ रुपये के बाइक बोट घोटाले की मोस्ट वांटेड अपराधी दीप्ति बहल व भूदेव को देश की तमाम एजेंसियां गिरफ्तार करना तो दूर यह भी सुराग नहीं लगा पाई कि दोनों को ही जमीन निगल गयी है अथवा आसमां खा गया। इसे देखते हुए गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड के दादरी स्थित कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे लोगों का विश्वास भी अब जांच एजेंसियों से डगमगाने लगा है। वह अब खुलकर बोल रहे हैं कि सब पैसे का खेल है। यदि ऐसा न होता तो विजेंद्र हुड्डा रेड कार्नर नोटिस के बावजूद बाहर से बाहर जमानत न पाता और खुले आम राजनीति करते हुए चुनाव न लड़ पाता। उसकी गिरफ्तारी भी मोनाड यूनिवर्सिटी ेमें फर्जी डिग्री छापने के आरोप में की गई है।

https://www.youtube.com/watch?v=_BCQ6fiadYA

मुन्ना बालिया का यह भी कहना है यदि बाइक बोट घोटाले में ही विजेंद्र हुड्डा गिरफ्तार कर लिया गया होता तो वे फर्जी डिग्री छापने का रैकेट चलाकर मासूम लोगों की जिदंगी से खिलवाड़ न कर पाता। धरने का नेतृत्व कर रहे मुन्ना बालियान के मुताबिक यदि बाइक बोट घोटाले की ईनामदारी से जांच करा ली जाये तो कई सफेदपोश लोग के दामन दागदार निकल जायेंगे। इस बीच, मेरठ न्यू शिवलोक कालोनी बेगमबाग निवासी अरविंद कुमार ने संजय भाटी, विजेंद्र हुड्डा समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने करीब दस लाख रुपये अपने परिचित अरविंद मित्तल पर विश्वास कर इन  आरोपियों के हवाले कच्चे लालच में आकर कर दिये थे।
Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/