भाजपा महानगर महामंत्री अरविंद मारवाड़ी की बहन की मौत, न्यूटीमा हास्पिटल में हंगामा
- न्यूटीमा हॉस्प्टिल एक बार फिर विवादों में
- बेरियाट्रिक सर्जरी ने ली महिला की जान
- डा.ऋषि सिंघल ने किया था ऑपरेशन
- परिजनों ने लगाया डा.ऋषि पर गंभीर आरोप
- भाजपा महामंत्री ने मौत को दी हत्या की संज्ञा
- डा.ऋषि के खिलाफ परिजनों ने दी तहरीर
- बेरियाट्रिक सर्जरी के नाम पर खुली लूट-मारवाड़ी
बेरियाट्रिक सर्जरी के जरिये मोटापे पर काबू पाने की चाह ने रजनी गुप्ता की जान ले ली। रजनी गुप्ता भाजपा महानगर महामंत्री अरविंद मारवाड़ी की बहन जबकि मेरठ में सपा नेता सनी गुप्ता की माता व मेरठ टेंट एसोसिएशन के संरक्षक ब्रजमोहन गुप्ता की धर्मपत्नी थी। आरोप है कि आपरेशन के बाद लीकेज रह जाने के कारण शरीर में इंफेक्शन फैल गया। और अंत में रजनी गुप्ता की मौत हो गयी। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्यूटीमा हास्पिटल में जमकर हंगामा किया। इन लोगों ने सीधा आरोप लगाया कि डा. ऋषि सिंघल की घोर लापरवाही के चलते उन्हें अपनी प्रियजन से हाथ धोना पड़ा है। ये लोग आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। रिश्तेदार भाजपा के महानगर महामंत्री अरविंद मारवाड़ी ने इसे हत्या करार देते हुए इसे लूट का धंधा बताया है।

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

