भाजपा महामंत्री अरविंद मारवाड़ी मुसीबत में अकेले पड़े, जनप्रतिनिधियों ने बनाई दूरी,कोई नहीं पहुंचा न्यूटिमा हास्पिटल
उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर मेरठ

भाजपा महामंत्री अरविंद मारवाड़ी मुसीबत में अकेले पड़े, जनप्रतिनिधियों ने बनाई दूरी,कोई नहीं पहुंचा न्यूटिमा हास्पिटल

Spread the love

सत्ता में रहने के बावजूद जरा जरा ही  बातों पर विरोध की राजनीति करने वाले भाजपा संगठन से जुड़े लोग, अपने महानगर महामंत्री अरविंद मारवाड़ी की बहन की मौत पर खामोशी की चादर ओढ़कर सो गये। वह भी तब जबकि अरविंद मारवाड़ी ने सर्जरी के बाद फैले इंफेक्शन के चलते हुए इस हादसे को मौत नहीं, हत्या की संज्ञा दी है। अरविंद का खुला आरोप है कि वजन कम करने के लिये कराई गई सर्जरी में हुए लीकेज को चिकित्सक डा.ऋषि सिंघल ने गंभीरता से नहीं लिया, जिस कारण इंफेक्शन पूरे शरीर में फैल गया और अंत में उनकी छोटी बहन रजनी गुप्ता वेटींलेटर पर होते हुए स्वर्ग सिधार गयीं।  न्यूटिमा हास्पिटल में पूरा परिवार दहाड़े मार रहा था, घर की महिलाएं गश खाकर गिर रही थी लेकिन संगठन से जुड़े पदाधिकारी गायब रहे,जबकि हास्पिटल  में घंटों विवाद व हंगामे के हालात बने रहे।

दरअसल, भाजपा नेता अरविंद मारवाड़ी की छोटी बहन को उनके पति व परिजनों ने 11 जुलाई को न्यूटिमा हास्पिटल में भर्ती कराया था। उनके पति ब्रजमोहन गुप्ता मेरठ टेंट एसोसिएशन के संरक्षक हैं जबकि बेटा सनी गुप्ता समाजवादी पार्टी में कार्यरत है। यहां उनकी बेरियाट्रिक सर्जरी की गई।  बेरिएट्रिक सर्जरी, को वजन घटाने की सर्जरी भी कहा जाता है। इस सर्जरी में  मुख्य रूप से पेट और आंतों में बदलाव किया जाता है जिससे भोजन की मात्रा कम हो जाती है। कम खाने के कारण वजन घटना शुरू हो जाता है। कुछ घंटे बाद ही रजनी गुप्ता ने पेट में दर्द की शिकायत की। आरोप है कि सर्जरी करने वाले डा. ऋषि ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

https://youtu.be/hr48-wQzw9I

बकौल अरविंद मारवाड़ी बाद में डा. ऋषि सिंघल ने स्वीकार किया कि आंत में जहां बंध लगाया गया है वहां से रिसाव हो रहा है,जिस कारण इंफेक्शन हो गया है। डा.ऋषि ने दोबारा से आपरेशन करने की बात भी कही। बाद में रजनी गुप्ता की हालत बिगड़ी और फिर बिगड़ती ही चली गई। यहां तक कि उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया। आज शाम करीब चार बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

तब से रात करीब आठ बजे तक न्यूटिमा हास्पिटल में हंगामे के हालात बने रहे। परिजन डा.ऋषि की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। परिजन वहीं धरने पर बैठ गये।  व्यापार मंडल अध्यक्ष पं.आशु शर्मा पहुंच गये, व्यापारी नेता विपुल सिंघल भी लेकिन भाजपा का कोई पदाधिकारी वहां नजर नहीं आया। कुछ पदाधिकारियों से फर्स्ट बाइट.टीवी ने वार्ता की तो सभी ने कहा कि वे वहां जा नहीं पाये लेकिन फोन पर बराबर संपर्क में रहे हैं। सवाल उठता है कि आखिर क्यों ? जवाब भाजपा  पदाधिकारी ही बतायेंगे।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/