मेवला फ्लाईओवर पर रात में दिल्ली जाने वाली तरफ की सड़क पर रूट डायवर्जन
मेरठ

मेवला फ्लाईओवर पर रात में दिल्ली जाने वाली तरफ की सड़क पर रूट डायवर्जन

Spread the love

मेरठ में मेवला फ्लाईओवर पर आगामी 10 दिन तक केवल रात में रूट डायवर्ट किया जाएगा।

दरअसल, ब्रह्मपुरी से शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन जाने की तरफ मेवला फ्लाईओवर (अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु) पर रात के समय फ्लाईओवर पर व्यू-कटर लगाने का कार्य किया जाना है, जो कि नमो भारत अलाइनमेंट के नीचे आता है। इस दौरान रात 11 बजे से सुबह 6 बजे के बीच रूट डायवर्जन लागू रहेगा। ऐसे में फ्लाईओवर से गुजरने वाले वाहन चालकों को अगले 10 दिन तक रात में एक तरफ की ही सड़क इस्तेमाल करने को मिलेगी। ये व्यवस्था ट्रैफिक पुलिस के समन्वय के साथ ही की जा रही है, जिसके बारे में गत 26 जून को ही अनुमति पत्र प्रेषित किया गया है।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/