सात फेरों का कत्ल, सोनम ने ही कराई राजा रघुवंशी की हत्या,गिरफ्तार
BREAKING मुख्य ख़बर राष्ट्रीय

सात फेरों का कत्ल, सोनम ने ही कराई राजा रघुवंशी की हत्या,गिरफ्तार

Spread the love
10 Views

इंदौर की सोनम… जिसने महज 28 दिन पहले सात फेरे लिए, सिंदूर लगाया, व्रत किए और फिर 20 मई को पति राजा रघुवंशी के साथ हनीमून पर शिलांग चली गई. लेकिन वहां से जो खबर आई, उसने पूरे देश को हिला कर रख दिया। राजा की लाश गहरी खाई में मिली और सोनम लापता। अब 17 दिन बाद कहानी में जबरदस्त मोड़ आया है। सोनम को यूपी के गाजीपुर से पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद जो खुलासा हुए हैं उसने सभी को हिलाकर रख दिया है। पुलिस के मुताबिक सोनम का पहले से किसी युवक से अफेयर था। उसी के चलते पति राजा की हत्या की साजिश रची गई. राजा को प्रेमजाल में फंसाकर शिलांग ले जाया गया, जहां उसे सुनियोजित तरीके से मौत के घाट उतार दिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार राजा से शादी के पहले सोनम रघुवंशी का पांच साल छोटे कर्मचारी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोनम के प्रेमी ने ही राजा की मौत की साजिश रची थी। सोनम की गिरफ्तारी के बाद केस में कई बड़े खुलासे हुए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि सोनम और उसके परिवार का प्लाईवुड का व्यापार था। इसी दुकान में राज कुशवाहा नाम का कर्मचारी काम करता था। सोनम और राज का काफी लंबे समय से अफेयर चल रहा था।

सोनम की गिरफ्तारी के बाद केस में कई बड़े खुलासे हुए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि सोनम और उसके परिवार का प्लाईवुड का व्यापार था। इसी दुकान में राज कुशवाहा नाम का कर्मचारी काम करता था। सोनम और राज का काफी लंबे समय से अफेयर चल रहा था।

गिरप्त में बेवफा सोनम।
गिरप्त में बेवफा सोनम।
दरअसल, राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी। 20 मई को दोनों शिलांग हनीमून के लिए रवाना हो गए थे। 22 मई को कपल नोंग्रियाट गांव के शिपारा होम स्टे में रुका। अगले दिन सुबह 6 बजे चेकआउट किया और तभी से दोनों के मोबाइल बंद हो गए। 24 मई को मवालखियत से करीब 25 किमी दूर ओसरा हिल्स की पार्किंग में स्कूटी लावारिस मिली।

इसके बाद जंगल में राजा और सोनम का सामान मिला और 2 जून को राजा की लाश वेईसावडॉन्ग झरने के पास गहरी खाई में मिली. हाथ पर बने टैटू से पहचान हुई थी।

मेघालय के डीजीपी एल. नोंग्रांग ने पुष्टि की है कि इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या में उसकी पत्नी सोनम समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गाजीपुर से हिरासत में ली गई सोनम से पूछताछ जारी है।
Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/