भाकियू ने चौधरी टिकैत की पुण्यतिथि को संकल्प दिवस के रूप में मनाया
उत्तर प्रदेश मेरठ

भाकियू ने चौधरी टिकैत की पुण्यतिथि को संकल्प दिवस के रूप में मनाया

Spread the love
130 Views
  • किसानों ने भूनी टोल प्लाजा पर मनाई टिकैत साहब की 14 वीं पुण्यतिथि
  • जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों किसान हुए थे भूनी टोल प्लाजा पर एकत्रित
  • सभी किसानों ने लिया महेंद्र सिंह टिकैत की नीतियों को आगे बढ़ाने का निर्णय
  • सैकड़ों किसानों हुए मेरठ से सिसोली टिकैत साहब की समाधिस्थल पर कार्यक्रम में प्रतिभाग करने

 

भारतीय किसान यूनियन मेरठ के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों किसान ने भूनी टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए टोल प्लाजा पर नारेबाजी करते हुए चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। यह दिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।

इस दौरान नारेबाजी करते हुए भूनी टोल प्लाजा किसानों ने फ्री कर दिया और इस कारण हाइवे पर जाम लग गया। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि आज का दिन सभी किसानोने संकल्प दिवस के रूप में मनाया है। उन्होंने बताया कि चौधरी टिकैत ने किसानों को अलग पहचान दी है। उन्होंने किसानों को अपनी आवाज उठाने के लिये संगठित किया है। उनके प्रति सच्ची पुष्पाजंलि यही होगी कि उनके आदर्शों पर चला जाये।

इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, मेजर चिंदौड़ी, भोपाल, सुनील, मोनू, हर्ष, सनी, अंकित , सत्येंद्र, बबलू, मनोज, सत्ते, सुखपाल, विनोद , वीरेंद्र, कृष्णपाल, परविंदर, नवीन, हरेंद्र गुर्जर, प्रशांत त्यागी, शेखर आदि मौजूद रहे।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/