दिल्ली विधानसभा के नये मुख्यमंत्री का शपथ 20 को
BREAKING दिल्ली-एनसीआर मुख्य ख़बर राष्ट्रीय

दिल्ली विधानसभा के नये मुख्यमंत्री का शपथ 20 को

14 Views

दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने के बाद भाजपा अपने मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को करने जा रही है। रामलीला मैदान में इसकी व्यापक व्यवस्था की जा रही है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री, भाजपा और NDA शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी CM शामिल होंगे। इसके अलावा उद्योगपति, फिल्म स्टार, क्रिकेट खिलाड़ी, साधु-संत और राजनयिक भी आएंगे। मुख्यमंत्री कौन होगा,इस पर संशय बराबर बना हुआ है। 19 फरवरी को पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई गई है, जिसमें पार्टी अपने पत्ते खोलेगी।

पार्टी से जुड़े लोगों का कहना है कि 19 फरवरी को ही मुख्यमंत्री फेस का ऐलान कर दिया जायेगा। इससे पहले 16 फरवरी शाम को खबर आई कि 17 फरवरी, यानी आज विधायक दल की बैठक होगी और 18 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह होगा। हालांकि, कुछ देर बाद इसे दो दिन के लिए टाल दिया गया। इसकी वजह नहीं बताई गई।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा। इसमें प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री, भाजपा और NDA शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी CM शामिल होंगे। इसके अलावा उद्योगपति, फिल्म स्टार, क्रिकेट खिलाड़ी, साधु-संत और राजनयिक भी आएंगे।

भाजपा सूत्रों का दावा है कि शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के 12 से 16 हजार लोगों को भी बुलाने की तैयारी की गई है। कार्यक्रम की व्यवस्था की देखरेख के लिए भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और तरुण चुघ को प्रभारी बनाया गया है।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/