लोकसभा परिसर में धक्कामुक्की कांड, राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज
BREAKING दिल्ली-एनसीआर मुख्य ख़बर राष्ट्रीय

लोकसभा परिसर में धक्कामुक्की कांड, राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज

Spread the love
127 Views

बाबा साहेब बीआर अंबेडकर के कथित अपमान के मुद्दे को लेकर लोकसभा में भाजपा को घेरने की कोशिश में लगी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। परिसर में कथित रूप से हुई धक्कामुक्की के मामले में सांसद राहुल गांधी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। विपक्ष ने इसे जहां गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग से ध्यान भटकाने की कोशिश करार दिया है वहीं फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत को भी चोट आई है। दोनों को RML हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कुल मिलाकर अब लोकसभा के भीतर की लड़ाई सड़क से होते हुए थाने तक जा पहुंची है। आज कांग्रेस व समाजवादी पार्टी ने अंबेडकर मुद्दे पर जिला मुख्यालय पर अलग अलग प्रदर्शन का आह्वान किया था।

हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिन्टेंडेंट ने बताया कि दोनों नेताओं के सिर में चोट लगी है। उन्हें ICU रखा गया है। प्रताप सारंगी को काफी ब्लीडिंग रही थी। उनका घाव भी गहरा था, इसलिए टांके लगाने पड़े। मुकेश राजपूत बेहोश हो गए थे। अब उन्हें होश तो आ गया है लेकिन चक्कर आ रहे हैं। उनका BP बढ़ गया था।

घटना के बाद भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और बांसुरी स्वराज ने राहुल के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *