तिरूपति मंदिर के लड्डू प्रसादम का क्या है विवाद, विस्तार से जानिये
BREAKING मुख्य ख़बर राष्ट्रीय

तिरूपति मंदिर के लड्डू प्रसादम का क्या है विवाद, विस्तार से जानिये

Spread the love
322 Views

तिरूपति मंदिर के लड्डू प्रसादम में जानवरों की चर्बी वाला घी व फिश ऑयल मिलाये जाने की पुष्टि के बाद विवाद गहरा गया है। तिरुपति महाराज के प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं ने इसे धार्मिक भावनाओं से सीधा खिलवाड़ बताया है। इसके साथ ही तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसादम की पवित्रता और शुद्धता को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।

दरअसल, आंध्र प्रदेश की तेलुगु देशम पार्टी की नायडू सरकार ने आरोप लगाया है कि प्रसाद में जानवरों की चर्बी वाला घी और फिश ऑयल मिलाया गया था। ये आरोप एक लैब रिपोर्ट के हवाले से लगाए हैं। उधर,YSR कांग्रेस ने इस विवाद पर हाईकोर्ट का रुख किया। पार्टी ने हाईकोर्ट से नायडू के आरोपों की जांच के लिए एक कमेटी बनाने की मांग की। कोर्ट 25 सितंबर को सुनवाई करेगा।

इससे पूर्व 18 सितंबर को मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा था कि गत पांच साल में जगन मोहन सरकार और YSRCP के नेताओं ने तिरुमाला की पवित्रता को धूमिल किया है। तिरुपति मंदिर के 300 साल पुराने किचन में रोजाना 3.50 लाख लड्डू बनते हैं। तिरुमाला ट्रस्ट हर साल प्रसादम से सालाना 500 करोड़ रुपए कमाता है। इसे बनाने में चर्बी वाला घी व फिश ऑयल मिलाया जा रहा था।

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने मंदिर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि, घी की गुणवत्ता की निगरानी के लिए चार सदस्यीय विशेष समिति बना दी है। लैब रिपोर्ट 17 जुलाई को मिली थी। तभी से ही यह रिपोर्ट पब्लिक डोमेन में है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट में ना तो जारी करने वाली संस्था का नाम लिखा है और ना ही किस जगह के सैंपल की जांच की गई है, उसका जिक्र है।

सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने इस मामले में जगन मोहन रेड्डी, ठेकेदार और टीटीडी के अफसरों के खिलाफ शिकायत की है। इसमें कहा कि इन्होंने प्रसादम में जानवरों की चर्बी वाला घी मिलाकर लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और सख्त कार्रवाई हो। उधर केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *