अरुण गोविल ने राम नवमी पर कन्याओं के पैर धोकर किया पूजन
उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर मेरठ

अरुण गोविल ने राम नवमी पर कन्याओं के पैर धोकर किया पूजन

Spread the love
  • श्रीराम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल ने धोये कन्याओं के पैर
  • धर्मपत्नी संग लिया कन्या पूजन में भाग,लगाया तिलक
  • रामनवमी हमारी संस्कृति की परिचायक है-अरुण गोविल
  • पाश्चात्य जीवन में भी संस्कृति भूलनी नहीं चाहिये-गोविल

बच्चों के लिये निश्चित वह पल बेहद रोमांच व रोम रोम को हर्षित करने वाला था जब धारावारिक रामायण में भगवान श्रीराम की भूमिका निभाने वाले कलाकार अरुण गोविल ने राम नवमी पर कन्या पूजन किया। अरुण गोविल ने कन्याओं के पैर स्वयं धोये और उन्हें तिलक लगाया। भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने इस मौके पर कहा कि रामनवमी हमारी पहचान व संस्कृति है,भले ही कितना ही पाश्चात्य में हम घिर जाये लेकिन हमें अपनी संस्कृति को हमेशा निभाना चाहिये।

पूजन से पूर्व कन्याओं के पांव धोते हुए अरुण गोविल व उनकी धर्म पत्नी।  वीडियो फर्स्ट बाइट.टीवी

मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल बुधवार को राम नवमी पर अपने कैंट स्थित आवास पर कन्या पूजन के बाद  मीडिया से वार्ता कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने कन्याओं के पैर धोए और उन्हें तिलक लगाकर पूजा अर्चना की। अरुण गोविल ने कहा कि  यह हमारी संस्कृति है। आज यदि मॅा दुर्गा का आशीर्वाद मिल जाये तो उससे अच्छा जीवन में कुछ नहीं हो सकता। रामनवमी हमारे देश व विश्व के लिये पावन दिन है,आज भगवान राम ने जन्म लिया था। भले ही आज हम कितना भी पाश्चताय की तरफ बढ़ रहे हैं लेकिन हमें हमारी संस्कृति अवश्यक निभानी चाहिये।

इस मौके पर मीडिया से उन्होंने यह भी कहा 👇

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम –https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *