जयंत चौधरी के जाते ही रालोद कार्यकर्ताओं ने भाजपाई को पीटा
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर

जयंत चौधरी के जाते ही रालोद कार्यकर्ताओं ने भाजपाई को पीटा

Apr 17, 2024
11,336 Views
  • हस्तिनापुर में हुई थी जयंत चौधरी की जनसभा
  • भाजपा कार्यकर्ता जयंत चौधरी से चाहता था मिलना
  • न मिलने पर जयंत चौधरी पर कर दिया कमेंट
  • जयंत के जाते ही कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता को पीट डाला

भाजपा व रालोद के दल जरूर मिल गये हैं लेकिन अभी दिल मिलने में काफी गुंजाइश है। हस्तिनपुर में गठबंधन की रैली के बाद भाजपा व रालोद कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये। यहां रालोद कार्यकर्ता ने एक भाजपाई की पिटाई कर डाली। कार्यकर्ता मंच पर जाकर जयंत चौधरी से मिलना चाहता था जिसकी उसे इजाजत नहीं थी। जयंत चौधरी पर टिप्पणी करने से आहत रालोद कार्यकर्ताओं ने उसे पीट डाला।

जयंत चौधरी आज हस्तिनापुर में रालोद भाजपा गठबंधन प्रत्याशी चंदन चौहान के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कटाक्ष किये। साथ ही चंदन चौहान को जिताने की अपील भी की।

सभा के बाद जैसे ही जयंत चौधरी वहां से गये, रालोद कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता राजीव उर्फ राजू को पकड़ लिया। राजीव मंडल उपाध्यक्ष है। आरोप है कि मंच पर न बुलाये जाने से खफा राजीव उर्फ राजू ने जयंत चौधरी पर टिप्पणी कर दी थी। जयंत चौधरी के जाते ही रालोद कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इससे वहां अफरातफरी फैल गई।

वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसी तरह उसे भीड़ के चंगुल से बचाया। राजीव उर्फ राजू हस्तिनापुर मंडल का उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री दिनेश खटीक का करीबी बताया गया है।

मंडल उपाध्यक्ष की पिटाई की सूचना मिलते ही अन्य भाजपा नेता  भी मौके पर पहुंच गये थे। पुलिस का कहना है अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है यदि कोई तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम –https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *