किसान आंदोलन में जयंत चौधरी का “नमक पानी लोटा” खोया
- कभी खाई थी जयंत ने मोदी सरकार उखाड़ फेंकने की कसम
- मोदी सरकार पर लगाये थे किसान विरोधी होने के गंभीर आरोप
- काले कानून आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े थे जयंत
- भाजपा सरकार के खिलाफ महापंचायतों में हुए थे शरीक
- भारत रत्न मिलने से प्रफ्फुलित जयंत चौधरी भूले किसानों को
सरकार वही है, किसान वही है, किसान की मांग वही है और इसे लेकर चल रहा आंदोलन भी। नहीं हैं तो बस किसान राजनीति करने वाले रालोद मुखिया जयंत चौधरी। कल तक जिस जयंत चौधरी को भाजपा की केंद्र सरकार में किसान विरोधी चेहरा नजर आता था ,आज उसमें उन्हें चौ.चरण सिंह की किसान हित की नीतियां दिखाई दे रही हैं। दादा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से नवाजे जाने के बाद प्रफुल्लित जयंत चौधरी तभी बोल भी पड़े कि अब भाजपा संग जाने से वह किस मुंह से इनकार करें। यानी किसानों की समस्याएं एक तरफ, भारत रत्न देकर कुछ कहने की स्थिति में न छोड़ना दूसरी तरफ।
बात उन दिनों की है जब देश व किसान हित में बताते हुए केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानून लागू कर दिये थे। किसानों ने इन तीन कानून को काला कानून बताते हुए देश भर मे आंदोलन छेड़ दिया था। किसानों का साफ मत था कि इन काले कानून से किसान अपनी ही जमीन पर अडाणी का नौकर बनकर रह जायेगा, उसकी जमीन छीनने के लिये यह सारा प्रोपेगेंडा रचा गया है। इसका खूब विरोध हुआ, कई माह तक यूपी बार्डर पर किसानों का आंदोलन चलता रहा। दावा यह भी है कि इस आंदोलन में साढ़े सात सौ से ज्यादा किसानों ने अपनी जान गंवाई। किसानों के इस आंदोलन के दौरान रालोद मुखिया भी कई मर्तबा कंधे से कंधा और सुर से सुर मिलाते नजर आये थे। मंच से सरकार के खिलाफ भाषण भी दिए। दिल्ली कूच के रास्ते में सरकार द्वारा बिछाए गई कील व नुकीले तारों और अंतरार्ष्ट्रीय सीमा सरीखी बेरिकेडिंग पर भी जयंत चौधरी ने सवाल करते हुए केंद्र की मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की थी। नमक पानी और लोटा लेकर मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की कसम भी जयंत चौधरी ने खाई थी।
इन सब के बीच लेकिन अब हालात पूरी तरह से बदल गये हैं। दो साल बाद किसान फिर आंदोलन की राह पर है लेकिन रालोद और पार्टी के मुखिया जयंत चौधरी नहीं।
आइये पहले बैक ग्राउंड में चलकर देखते हैं जयंत चौधरी के तेवर तब कैसे थे और उन्होंने क्या कहा था।
follow us on 👇
फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/
11 Comments
zgl8eh
25la0t
xpzr72
5eh5qg
8ebj38
jcwigt
ew4jhd
ahcb9x
m9r521
I’ll immediately grasp your rss feed as I can not in finding your email subscription hyperlink or newsletter service. Do you’ve any? Kindly allow me recognise in order that I may subscribe. Thanks.
Hello this is somewhat of off topic but I was wondering if blogs use WYSIWYG editors or if you have to manually code with HTML. I’m starting a blog soon but have no coding know-how so I wanted to get advice from someone with experience. Any help would be greatly appreciated!