श्यामनगर में जुआ खेलने के दौरान जुआरियों में मारपीट, युवक को मारी गोली
उत्तर प्रदेश मेरठ मेरठ आस-पास

श्यामनगर में जुआ खेलने के दौरान जुआरियों में मारपीट, युवक को मारी गोली

Spread the love
  • श्यामनगर में दो जुआरियों के बीच विवाद, मारपीट
  • भूरा नामक युवक पर चलाई गोली
  • रकम को लेकर नासिर और भूरा में हुआ विवाद
  •  मारपीट के दौरान भूरा से 20 हज़ार की रकम छीनी
  •  मेरठ के लिसाड़ी गेट ( श्यामनगर ) इलाके का मामला

मेरठ के लिसाड़ी गेट में दो जुआरियों के बीच हुई मारपीटाई और फायरिंग में भूरा घायल हो गया।आरोप है कि इस दौरान एक जुआरी ने दूसरे युवक पर गोली चला दी। जो उसकी ठुड्डी को छूते हुए निकल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल,मजीद नगर निवासी भूरा के मुताबिक वह शादियों में खाना बनाने का काम करता है। भूरा का कहना है कि सोमवार को वह तंदूर लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान श्याम नगर में गड्ढों में बैठे जुआरियों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ। आरोप है कि नासिर बिहारी नाम के युवक ने भूरा के साथ मारपीट करते हुए उससे 20 हजार की रकम छीन ली। विरोध करने पर नासिर ने भूरा पर गोली चला दी। जो उसकी ठुड्डी को छूते हुए निकल गई। घटना के चलते इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी लोग फरार हो चुके थे। हालांकि पुलिस की जांच में सामने आया है कि जुए की रकम को लेकर भूरा और नासिर के बीच विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

पुलिस पूछताछ में आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि दोनो जुआरियों में जुआ खेलने के दौरान मारपिटाई हो गई थी। जिसमें दानो ओर से पथराव किया गया था। भूरा और नासिर दोनों ही पथराव में घायल हो गये। फिलहाल पुलिस ने नासिर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं भुरा की ओर से लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
मामला में थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि भूरा नासिर और उसके कुछ साथियों के साथ जुआ खेल रहा था। इसी दौरान दोनो पक्षों के बीच मारपिटाई हो गई।

https://youtu.be/CYcYUz0UjlI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *