प्रेमिका के भाइयों ने ली मेडिकल स्टोर संचालक साजिद की जान
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

प्रेमिका के भाइयों ने ली मेडिकल स्टोर संचालक साजिद की जान

Spread the love
  • शुक्रवार की रात साजिद को गोली से भून दिया था
  • लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में हुई थी यह हत्या
  • हत्याभियुक्त सीसीटीवी में हो गये थे कैद
  • फुरकान की बहन से थे साजिद के संबंध
  • फुरकान को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • रिजवान समेत दो अन्य की तलाश जारी 
मेडिकल स्टोर संचालक साजिद सैफी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेम प्रसंग में की गई इस हत्या में पुलिस ने एक हत्याभियुक्त फुरकान को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस जांच में आया है कि साजिद की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते युवती के भाइयों द्वारा की गई है।
दरअसल, शुक्रवार की रात मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र स्थित घंटे वाली गली में दो युवकों ने गोलियां बरसाकर मेडिकल स्टोर संचालक 24 वर्षीय साजिद सैफी पुत्र शाहिद सैफी की हत्या कर दी थी।  स्टोर पर बैठा बच्चा भी बाल-बाल बचा। उसने साजिद के घर पर जाकर घटना की जानकारी दी। साजिद के पिता शाहिद, बड़ा भाई साकिब और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। लहूलुहान हालत में परिवार के लोगों ने साजिद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो दो संदिग्ध युवक नजर आये, बदमाशों के हुलिये का आसपास के लोगों से पहचान कराने पर इनके फुरकान व रिजवान होना साबित हो गया। पुलिस ने फुरकान को गिरफ्तार कर लिया जबकि रिजवान अभी पुलिस पकड़ से बाहर है। साजिद के परिजनों ने फुरकान, रिजवान व एक अन्य अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस जांच में यह बात भी सामने आयी है कि साजिद का फुरकान की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी खुंदक में साजिद को मौत के घाट उतारा गया।
(विस्तार से देखिये👇)

2 Comments

  • Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.

  • Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *