हिंडनबर्ग रिपोर्ट से अडानी ग्रुप की सल्तनत हिली,21वें स्थान पर पहुंचे गौतम
BREAKING देश-विदेश राष्ट्रीय

हिंडनबर्ग रिपोर्ट से अडानी ग्रुप की सल्तनत हिली,21वें स्थान पर पहुंचे गौतम

Spread the love

– अडानी मामले पर JPC की मांग पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

अडानी ग्रुप को लेकर जारी हुई रिपोर्ट का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप की सल्तनत को हिला कर रख दिया है। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी बेहद अल्प समय में सरक कर नेटवर्थ के मामले में 21वें स्थान पर पहुंच गये हैं। दरअसल, पिछले दो सप्ताह से गौतम अडानी की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। इस गिरावट के चलते ही गौतम अडानी को अपनी लाइफ का  सबसे बड़ा यू टर्न लेते हुए अपना एफपीओ वापस लेना पड़ा है। अडानी ग्रुप देश का सबसे बड़ा एफपीओ लेकर आये थे। इस ताजातरीन घटनाक्रम के बाद मुकेश अंबानी एक बार फिर से देश के सबसे अमीर शख्स बन गये हैं। अडानी ने हाल ही में मुकेश अंबानी को भी काफी पीछे छोड़ दिया था। इस गिरावट के मद्देनजर अमेरिका के स्टॉक एक्सचेंज डाउ जोंस के सस्टेनबिलिटी इंडेक्स से अडाणी एंटरप्राइजेज को बाहर कर दिया है।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 82.2 बिलियन डॉलर है। वहीं गौतम अडानी की कुल नेट वर्थ अब गिरकर 61.3 बिलियन डॉलर रह गई है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स लग्जरी प्रोडक्ट बनाने वाली मशहूर एलवीएमएच मोएट हेनेसी लुई विटॉन के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट की कुल नेट वर्थ 217.5 बिलियन डॉलर है। एलन मस्क की कुल नेट वर्थ 183.2 बिलियन डॉलर की है और वह दूसरे स्थान पर काबिज हैं।  तीसरे नंबर पर अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस हैं। उनकी कुल नेट वर्थ 136 बिलियन डॉलर की है।

बात अगर अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों की हो तो पिछले एक हफ्ते में गिरावट के कारण स्टॉक मार्केट में लिस्टेड उनकी कंपनियों की कुल मार्केट कैप में 110 अरब डॉलर से ज्यादा की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। Adani Power के शेयर्स में 4.98 फीसदी, Adani Wilmar Ltd के शेयर्स में 5 फीसदी की गिरावट और Adani Enterprises Ltd में 21.61 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

इस बीच जैसे ही अमेरिका के स्टॉक एक्सचेंज डाउ जोंस के सस्टेनबिलिटी इंडेक्स से अडाणी एंटरप्राइजेज को बाहर किया गया ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। आज सुबह यह गिरावट 35 फीसदी तक जा पहुंची। हालांकि, दोपहर 12:30 बजे तक शेयर्स रिकवर होकर 11% की गिरावट पर हैं। एक शेयर की कीमत 14,00 रुपए के करीब पहुंच गई है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से पहले एक शेयर का भाव 3,500 रुपए के करीब था। इस तरह कंपनी का शेयर 9 दिन में 70% गिरा गया है।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

 

2 Comments

  • Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.

  • I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *