भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना के नाम पर चिट्ठी लिखकर उनकी यात्रा को रोकने का रास्ता तलाश किया जा रहा है। ये लोग कितनी भी कोशिश कर लें, हम टूटने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि अगर नरेंद्र मोदी के सामने कोई खड़ा होता है तो वह उसका मुकाबला नहीं करते, बल्कि वहां से मोदी जी भाग खड़े होते हैं।
कांग्रेस सांससद गुरूवार को हरियाणा के मूंह में सभा को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की चिट्ठी पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि “मुझे चिट्ठी लिखी गई है कि यात्रा बंद करो कोविड आ रहा है, लेकिन यह यात्रा रोकने के लिए बहाना बनाया जा रहा है.” । बहाने बन रहे हैं मास्क पहनों, यात्रा बंद करो.. कोरोना फैल रहा है। ये सब बहाने हैं, दरअसल, ये भारत की सच्चाई से डर गए हैं.” कांग्रेस सांसद ने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि भारत डरपोक देश नहीं है और यह किसी से डरता नहीं है। हम देश को टूटने नहीं देंगे।
#WATCH इन्होंने(भाजपा) मुझे पत्र लिखा कि कोरोना आ रहा है यात्रा बंद करो। अब यात्रा को रोकने के लिए बहाने बनाए जा रहे हैं। बहाने बन रहे हैं मास्क पहनों, यात्रा बंद करो कोरोना फैल रहा है। ये सब बहाने हैं, ये भारत की सच्चाई से डर गए हैं: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, नूंह, हरियाणा pic.twitter.com/iOO7iF96YT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 22, 2022
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि वह जब भी लोकसभा में बोलने जाते हैं तो उनका माइक ऑफ कर दिया जाता है लेकिन ये लोग जनता की आवाज को दबा नहीं पायेंगे। मंहगाई चरम पर है लेकिन इस पर बहस नहीं होती। राहुल गांधी ने कहा कि यदि आप महंगाई व बेरोजगारी पर मोदीजी से बात करें तो वह इन सवालों का जवाब नहीं दे पायेंगे। इतना ही नहीं वह वहां से भाग खड़े होंगे। यही कारण है कि “मोदी जी कभी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करते हैं… आरएसएस और भाजपा के लोग गरीब और किसान से डरते हैं.”
follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/