रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान : POK  में अत्याचार के लिए PAK को भुगतना होगा अंजाम
राष्ट्रीय

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान : POK में अत्याचार के लिए PAK को भुगतना होगा अंजाम

Spread the love

राजनाथ सिंह ने गुरुवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पाकिस्तान के हिस्से में जो कश्मीर है उस में रह रहे लोगों पर पाकिस्तान अत्याचार कर रहा है पाकिस्तान को इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। राजनाथ सिंह ने अपने वाक्यों से पाकिस्तान के हिस्से वाले कश्मीर को फिर से हासिल करने के संकेत दिए हैं। शोर्य दिवस पर कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर लद्दाख में सर्वांगीण विकास का लक्ष्य पीओके के हिस्से “गिलगित और बलिदान” तक पहुंचने के बाद ही हासिल किया जाएगा।

भारतीय वायु सेना केआज ही के दिन 1947 में श्रीनगर पहुंचने की घटना की याद में ‘शौर्य दिवस’ का आयोजन किया गया है।पाकिस्तान द्वारा पीओके में लोगों पर किए गए ‘अत्याचारों’ का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पड़ोसी देश को ‘‘इसके नतीजे भुगतने’’ पड़ेंगे। उन्होंने कहा, ‘आतंकवाद का कोई धर्म नहीं है. आतंकवादियों का एकमात्र उद्देश्य भारत को निशाना बनाना है। ’

राजनाथ सिंह ने कहा कि पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 निरस्त करने के केंद्र के फैसले से जम्मू कश्मीर में लोगों के खिलाफ भेदभाव खत्म हो गया। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पांच अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर के लोगों के खिलाफ भेदभाव खत्म हो गया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *