मांगेराम त्यागी का कहना 2024 के दौरान मिलेगा त्यागी समाज को न्याय
उत्तर प्रदेश मेरठ

मांगेराम त्यागी का कहना 2024 के दौरान मिलेगा त्यागी समाज को न्याय

Spread the love
  • श्रीकांत त्यागी मामला गर्माया
  • मांगेराम त्यागी का कहना 2024 के दौरान मिलेगा न्याय
  • समाज में श्रीकांत त्यागी और दीपक त्यागी को लेकर आक्रोश
  • मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे मांगेराम त्यागी

श्रीकांत त्यागी मामला गरमाया हुआ है। मेरठ के कमिश्नर चौराहे पर चौधरी चरण सिंह पार्क में श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी और मामी इंगला त्यागी को इंसाफ दिलाने के लिए डेढ़ महीने से त्यागी समाज का धरना लगातार जारी है। साथ ही त्यागी समाज में दीपक हत्याकांड को लेकर भी आक्रोश है। धरने के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी का कहना है कि उनको 2024 के दौरान ही न्याय मिलेगा। और वह 2024 तक ही धरने में बने रहेंगे। वहीं मांगेराम त्यागी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने सैफई पहुंचे थे जब मांगेराम त्यागी से मुलायम सिंह के बारे में पूछा गया तो उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि मुलायम सिंह एक अच्छे नेता थे और सर्व समाज के लिए काम करते थे खासकर किसानों के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया। लेकिन जब उनसे वोट के बारे में पूछा गया तो उनका कहना है कि उन्होंने हमेशा से ही बीजेपी को वोट दिया है। उन्होंने कभी मुलायम सिंह या सपा को वोट नहीं किया।

https://youtu.be/VCwAEHhClBw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *