मेरठ डूडा आफिस का भ्रष्ट लिपिक बर्खास्त, दो सप्ताह से कर रहा था काम
मेरठ

मेरठ डूडा आफिस का भ्रष्ट लिपिक बर्खास्त, दो सप्ताह से कर रहा था काम

Spread the love

भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे डूडा आफिस के उस कर्मचारी को आज बर्खास्त कर दिया गया जिसका दो सप्ताह पूर्व रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिये इस कर्मचारी अमित को एक पीड़ित व्यक्ति ने बतौर रिश्वत बीस हजार रुपये दिये थे। पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि लगातार काम करने की एवज में उससे बीस हजार रुपये मांगे जा रहे थे। परेशान होकर आखिरकार उसने रिश्वत देते हुए वीडियो बनायी और उसे वायरल कर दिया। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने इसका संज्ञान लेते हुए शासन को पत्र लिख दिया था। आज दो सप्ताह बाद अमित की बर्खास्तगी का पत्र मेरठ डूडा कार्यालय प्राप्त हो गया। भ्रष्टाचार का वीडियो वायरल होने के बावजूद वह पिछले दो सप्ताह से बराबर अपनी सीट पर काम भी कर रहा था। 

विस्तार से देखिये 👇

https://www.youtube.com/watch?v=16Fgd2Z8S0E

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *