मेरठ के हस्तिनापुर थाना इलाके के पाली गांव में दो सगे भाइयों को घर से बुलाकर उनके भतीजे ने गोली मार दी, एक को गोली लग गई जबकि दूसरे को लाठी डंडो से सर में गंभीर चोट आई है। गंभीर हालत में दोनों को सीएचसी लाया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक देखते हुए मेडिकल कॉलेज मेरठ रेफर कर दिया। वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। आरोपी हमलावर घायलों का भतीजा विपिन है । गोली लगने से घायल संजय व सतीश हैं। ये किसान परिवार है। सीएचसी पर मौजूद घायलो के परिजनों ने बताया कि रविवार रात्रि आठ बजे दोनों अपने घर पर ही बैठे थे। तभी किसी ने आवाज लगाई और बाहर आने के लिए कहा। जब संजय व सतीश बाहर गए तो हमलावरों ने दोनों पर गोली चला दी। आवाज सुनकर परिजन बाहर की ओर दौडे़, लेकिन हमलावर फरार हो चुके थे। परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया बाद में उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया । बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद में हमला हुआ है। हमलावर कोई और नही घायलों का भतीजा विपिन है । कुछ दिन पूर्व दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी इस बात पर विपिन ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने चाचा और ताऊ पर गोली चला दी और फरार हो गया । पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा ।।
Recent Posts
मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के
Spread the love मेरठ: मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप
- September 8, 2026
- 10 Min Read
शीलकुंज में धरना जारी: बिल्डर अजय गुप्ता
Spread the love मेरठ। शीलकुंज कॉलोनी के गेट नंबर-1 पर चल रहे धरने के दौरान आज
- August 31, 2026
- 10 Min Read
दलित महापंचायत के दौरान आला अफसरों संग
Spread the love मेरठ: मेरठ के बहुचर्चित थर्ड डिग्री और बर्बरता कांड में निलंबित चल रहे इंस्पेक्टर
- August 31, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


