मनी लांड्रिंग मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिय गांधी से आज ईडी ने दूसरी बार पूछताछ की। पूछताछ के नाम पर इसे कांग्रेस ने जानबूछ कर छवि खराब करने व मानसिक उत्पीड़न करने वाला बताया है। इसका कांग्रेसी विरोध भी कर रहे हैं। सोनिया गांधी से की जा रही इस पूछताछ का कांग्रेस में गुस्सा देखने को मिल रहा है। देशभर में कांग्रेस के दिग्गज नेता समेत कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर इसके विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के विजय चौक पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी भी शामिल हुए थे जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। राहुल गांधी को किंग्सवे कैंप ले जाया गया है।
दरअसल, राहुल गांधी राष्ट्रपति से मिलकर उन्हें ज्ञापन देना चाहते थे लेकिन उन्हें विजय चौक से आगे नहीं जाने दिया गया। जिसके बाद राहुल विजय चौक पर ही धरने पर बैठ गए। इस सबके बाद राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया। वहीं, पार्टी के बड़े नेताओं ने संसद परिसर से विजय चौक तक मार्च निकाला। इस दौरान कई कांग्रेस सांसदों को हिरासत में लिया गया।
हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि ये विजय चौक पर कांग्रेस सांसद आए हुए हैं। उन्होंने बेरोजगारी से लेकर महंगाई समेत अन्य कई मुद्दों पर बात करनी चाही लेकिन पुलिस इन्हें यहां बैठने नहीं दे रही। वहीं, दूसरी ओर संसद के अंदर चर्चा की इजाजत नहीं है और यहां पुलिस हमें गिरफ्तार कर रही है।
follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/