ग्रैंड ड्रिम्स रिजार्ट में फायरिंग, फौजी के पेट में गोली लगी
- खुशी का माहौल देखते ही देखते मातम में बदला
- आतिशबाजी से लगी कोसा के पर्दे में आग
- गार्ड ने रोका तो बरातियों ने कर दी उसकी भी पिटाई
- ग्रैंड ड्रिम्स में घुस कर बरातियों ने की तोड़फोड़
- पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
मौका यूं तो खुशी का था, आतिशबाजी भी खुशी का इजहार कर रही थी लेकिन यही आतिशबाजी मेरठ में दो रिजार्ट के बरातियों में मारपीट व फायरिंग का सबब बन गई। रिटायर्ड फौजी द्वारा निकली गयी रिवाल्वर की गोली छीनाझपटी में उनके ही पेट में जा लगी। इस घटना के दौरान ग्रैंड ड्रिम्स नामक रिजार्ट में बरातियों ने खूब उत्पात मचाते हुए तोड़फोड़ की। पुलिस ने तीन बरातियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह सारा विवाद मेरठ के दिल्ली देहरादून बाईपास स्थित कोसा व ग्रैंड ड्रिम्स रिजार्ट का है। कोसा की बरात के दौरान वहां खूब आतिशबाजी हो रही थी। इस आतिशबाजी से ही कोसा के एक पर्दे में आग लग गई। साथ ही आतिशबाजी के पतंगे पास ही स्थित ग्रैंड ड्रिम्स में गिर रहे थे, जिससे वहां अपरातफरी का माहौल पैदा हो गया था। इस आतिशबाजी को रोकने के दौरान हीं वहां पहले गार्ड की पिटाई कर दी गई। फिर कोसा के बराती ग्रैंड ड्रिम्स में घुस गये। बताया गया है कि कपसाड़ निवासी सेवानिवृत्त फौजी राधे सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकल ली और गोली मारने की धमकी देने लगा। उसे जब पकड़ने की कोशिश की गई तो गोली चल गई और वह उसके ही पेट में जा लगी। ड्रिम्स के संचालक विपिन चौधरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने सचिन, नितिन व सुंदर को गिरफ्तार कर लिया।
(यह भी देखिये 👇)


1 Comment
Heello friends, pleqsant psragraph andd niice
urging commentd here, I amm truly enjoying byy these.
ofvd9wuapt4j6uye4ysg