लेमन ग्रीन मालवीय नगर में भीषण अग्नि कांड, बीस की मौत
- सुबह नाश्ते के वक्त लगी भीषण आग
- मरने वालों में विदेशी नागरिक भी शामिल
- लोगों ने जान बचाने के लिये लगाई छलांग
- मरने वालों की संख्या में इजाफा होने की आशंका
दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में बुधवार की सुबह हुए भीषण अग्निकांड में बीस लोगों की मौत हो गयी है जबकि अभी यह आंकड़ा बढ़ ही रहा है। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। मरने वालों में कई विदेशी नागरिक भी बताये गये हैं। नाश्ते के वक्त हुए इस हादसे से बचने के लिये कई लोग बिल्डिंग से नीचे कूद गये। फायर ब्रिगेड और डीडीएमए की इकाई बचाव राहत में जुटी हुई है।
दरअसल, रेस्टोरेंट बिल्डिंग के नीचे बेसमेंट में चल रहा था, जहां आग लगने के बाद बिल्डिंग में तेजी से फैली और पूरी इमारत को चपेट में ले लिया। आग का विकराल रूप देख कई लोग जान बचाने के लिए बिल्डिंग से नीचे कूद गए। रेस्टोरेंट के ऊपर गेस्ट हाउस भी था, उसमें विदेशी नागरिक थे। रेस्टोरेंट के ठीक सामने ही मैक्स अस्पताल है। वहां इलाज कराने आए मरीजों के तीमारदार इस गेस्ट हाउस में ठहरे थे। रेस्टोरेंट में भी घटना के समय नाश्ता चल रहा था। 60 से अधिक लोग मौजूद थे। बेसमेंट में रेस्टोरेंट के अलावा कई कमरे भी हैं, जहां लोग मौजूद थे।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। डीसीपी अनंत मित्तल का कहना है कि हादसे में 12 से 14 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, यह आशंका जताई जा रही है कि लोगों की मौत का यह आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। मौके पर बचाव कार्य जारी है।
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv
