हरियाणा के सोनीपत में चोर अब भगवान के घर को भी नहीं छोड़ रहे हैं. काली माता मंदिर में छत के रास्ते घुसे चोर करीब चार किलो चांदी के छत्र और आभूषण चोरी कर ले गए. चोर लंबे बांस के सहारे मंदिर की छत पर पहुंचे और 10 दरवाजों को पार करके चोरी कर वापस छत के रास्ते ही फरार हो गए.इस दौरान मंदिर में तैनात चौकीदार और पुजारी को चोरों के आने और ताला तोड़कर चोरी कर वापस भागने का पता नहीं लगा. सुबह आरती के समय चोरी के पूरे मामले का खुलासा हुआ. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है. बांस के सहारे मंदिर में घुसने और चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. दरअसल, कामी रोड पर काली माता का मंदिर है. मंदिर की भक्तों में बड़ी मान्यता है. मंदिर में दूर-दराज से भक्त दर्शन के लिए आते हैं. रविवार को मंदिर का वार्षिकोत्सव होने के चलते साफ-सफाई का कार्य चल रहा है. इसके चलते मंदिर में अंदर सीढ़ियां छत से लगी हुई थीं. पुजारी और चौकीदार रात को मंदिर में ही रहते हैं.रात में चोर चोरी के लिए कहीं से लंबा बांस ले आए और उसके सहारे मंदिर की छत पर पहुंच गए. छत से सीढ़ियों के सहारे मंदिर के अंदर प्रवेश कर गए और मुख्य द्वार का ताला तोड़ लिया. मुख्य द्वार के बाद चोरों ने एक-एक कर दरवाजे पार किए और अंदर तक पहुंच गए. वहां से चोरों ने काली माता का एक किलो चांदी का मुकुट और सवा दो किलो चांदी का छत्र चोरी कर लिया ।।
Recent Posts
दिल्ली में लोकतंत्र शर्मसार! हक मांगने वाले
Spread the love न्यूज डेस्क: दिल्ली की सड़कों पर कल जो तस्वीरें सामने आईं, उन्होंने लोकतंत्र
- July 21, 2026
- 10 Min Read
मेरठ के सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी की लिफ्ट
Spread the love मेरठ: मेरठ के मोदीपुरम स्थित सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी सोसाइटी के एफ-1 टॉवर में
- July 15, 2026
- 10 Min Read
साली की शादी में शराब पीने पर
Spread the love मेरठ: मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-शकरपुर गांव में एक दिल दहला
- July 11, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


