दिल्ली पुलिस ने 100 बच्चों को उनके परिजनों से मिलाया है. एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट साउथ दिल्ली ने करीब 100 बच्चों को ट्रेस किया जिसमें से 80 बच्चे 18 साल से कम की उम्र के हैं. ये बच्चे सिर्फ दिल्ली से ही नहीं बल्कि दिल्ली के बाहर के राज्य बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, वेस्ट बंगाल से ट्रेस किए गए हैं । इन बच्चों के अलग-अलग पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी. दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव ने इस साल एक अभियान चलाया था जिसमें गायब हुए बच्चों को उनके परिजनों तक पहुंचाने का काम दिल्ली पुलिस को सौंपा गया था और यह भी कहा गया था कि इस काम में जो भी पुलिसकर्मी ज्यादा से ज्यादा बच्चों की रिकवरी करेंगे या उनके परिजनों से मिलवाएंगे उन पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया जाएगा । जिसके चलते पूरी दिल्ली में पुलिस ने सैकड़ों गुमशुदा बच्चों को उनके परिजनों तक पहुंचाया है. हाल ही में कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव ने रीमा ढाका नाम की कॉन्स्टेबल को एएसआई के पद पर आउट ऑफ़ टर्न प्रमोशन दिया था. साउथ दिल्ली पुलिस ने 58 बच्चों को साउथ दिल्ली से रिकवर किया. वहीं, पुलिस ने हरियाणा के 6, बिहार के 6, छत्तीसगढ़ के 1, उत्तर प्रदेश के 17, मप्र के 3 और झारखंड के 1 बच्चे को मिलाकर कुल 100 बच्चों को उनके परिजनों से मिलने का काम किया है ।।
Recent Posts
दिल्ली में लोकतंत्र शर्मसार! हक मांगने वाले
Spread the love न्यूज डेस्क: दिल्ली की सड़कों पर कल जो तस्वीरें सामने आईं, उन्होंने लोकतंत्र
- July 21, 2026
- 10 Min Read
मेरठ के सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी की लिफ्ट
Spread the love मेरठ: मेरठ के मोदीपुरम स्थित सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी सोसाइटी के एफ-1 टॉवर में
- July 15, 2026
- 10 Min Read
साली की शादी में शराब पीने पर
Spread the love मेरठ: मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-शकरपुर गांव में एक दिल दहला
- July 11, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


