कोलकाता। बंगाल में विधानसभा चुनाव निकट आ चुके हैं। साथ ही ममता बनर्जी के सामने अपना दुर्ग बचाना एक बड़ी चुनौती के रूप में सामने आ रहा है। शुभेंदु अधिकारी के बाद आज तीसरे मंत्री राजीव बनर्जी ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। माना जा रहा है कि वह भी भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। बनर्जी ने मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा, “मुझे यह बताते हुए खेद है कि आज 22 जनवरी 2021 को मैं कैबिनेट मंत्री के पद से अपने कार्यालय से अपना इस्तीफा दे रहा हूं.”। उनके इस तरह के इस्तीफे से बंगाल में राजनीतिक चर्चा तेज हो गयी हैं।


