BREAKING

बग्गा ने तीन राज्यों की पुलिस को खिलाया पकड़म पकड़ाई का गेम

Spread the love

भाजपा की दिल्ली यूनिट के प्रवक्ता तेजिंदर सिंह बग्गा को दिल्ली पुलिस ने कुरुक्षेत्र जाकर अपनी कस्टडी में ले लिया। उन्हें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ले आई है। बग्गा की अचानक गिरफ्तारी के बाद हरियाणा, दिल्ली और पंजाब पुलिस के बीच अजीब तमाशा देखने को मिला. पंजाब पुलिस कानूनी प्रक्रिया की बात कहती रही, लेकिन बग्गा को पंजाब नहीं ले जा पाई। उसे बीच में ही दिल्ली पुलिस के कहने पर हरियाणा पुलिस ने रास्ते में रोक दिया. अब दिल्ली पुलिस उसे कुरुक्षेत्र से कस्टडी में लेने के बाद दिल्ली वापस ले आई है।

मतलब इस पूरे मामले में पंजाब के हाथ खाली रह गए और दिल्ली पुलिस हरियाणा की मदद से बग्गा को कस्टडी मे लेने में कामयाब हो गई। पंजाब पुलिस ने हरियाणा पुलिस पर बग्गा को रास्ते में रोकने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में एक याचिका भी दाखिल की है। याचिका में हरियाणा पुलिस पर पंजाब पुलिस को रोकने का आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *