करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में एंटीक्स बेचने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार
राष्ट्रीय

करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में एंटीक्स बेचने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार

35 Views

 

केरल।    दुर्लभ वस्तुएं होने का दावा कर करोड़ों रूपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने यूट्यूबर मॉनसन मावुंकल को  गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आरोप है कि कई रसूखदार लोगों से उसकी सांठगांठ थी। वह खुद को प्राचीन कलाकृतियों और अवशेषों का संग्रहकर्ता बताकर लोगों से ठगी करता है। उसके खिलाफ कई लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिस पर यह गिरफ्तारी की गई है।

केरल के चेरथला निवासी मॉनसन मावुंकल का दावा है कि उसके पास टीपू सुल्तान का सिंहासन, मूसा की निशानी, औरंगजेब की अंगूठी, छत्रपति शिवाजी की भगवद गीता और सेंट एंटनी के नाखून जैसी दुर्लभ वस्तुएं हैं। आरोप है कि इसी कलेक्शन के नाम पर वह लोगों से पैसे ठगता था। पुलिस की जानकारी में यह भी आया है कि पिछले कई वर्षो से खुद को प्राचीन कलाकृतियों और अवशेषों का संग्रहक बताने वाले मॉनसन मावुंकल ने लोगों को कई झूठी कहानियां सुना रखी हैं। उसने लोगों से कहा कि उसके लाखों रुपये विदेशी बैंको में फंसे हैं। ये वो पैसा है जो कई शाही परिवारों ने उसे कलाकृतियों के बेचे जाने पर भुगतान के रूप में दिया है। मॉनसन ने करीना कपूर के नाम से पोर्शे कार भी खरीदी थी। पुलिस को उम्मीद है कि उससे पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *