कोरोना के बढ़ते संकट को देखते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कुछ कड़े फैसले किए हैं. राज्य में बिना मास्क के पाए जाने पर 1000 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा. चार शहरों में रात्रि कर्फ्यू की घोषणा की गई है. सीएम ने जनता से अपील की है कि नियमों का पालन करें और मास्क जरूर लगाएं । जनता को संबोधित करते हुए सीएम विजय रूपाणी ने कहा कि अहमदाबाद, राजकोट, सूरत और वडोदरा में सोमवार रात 9 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक अनिश्चितकालीन कर्फ्यू रहेगा. एहतियात के तौर पर ये कदम उठाए गए हैं. सरकार के पास कोरोना से निपटने का पुख्ता बंदोबस्त है, जनता को बस नियमों का पालन करना है. रविवार को सीएम ने कोरोना के मद्देनजर हाईलेवल मीटिंग की थी । इधर, नाइट कर्फ्यू पर बात करते हुए डिप्टी मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि कुछ सावधानियां बरतनी बहुत जरूरी हैं क्योंकि पूरी दुनिया आज कोरोना महामारी से जूझ रही है, जिसके तहत राज्य सरकार ने अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट जो चार बड़े शहर हैं उसमें नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है. इस फैसले से नागरिकों को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है. राज्य सरकार का आरोग्य विभाग पूरी तरह से नागरिकों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए तैयार है । सरकारी अस्पतालों में कोरोना के मरीजों के लिए पर्याप्त बेड नहीं होने की बात पर उपमुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसा माहौल बनाया गया है कि सरकारी अस्पतालों में कोरोना संक्रमित रोगियों के लिए पर्याप्त बेड नहीं हैं, जो कि पूरी तरह से आधारहीन बात है ।।
Recent Posts
भाजपा ने घोषित की मेरठ जिला कार्यकारिणी:
Spread the love मेरठ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लंबे इंतजार और आंतरिक खींचतान के
- August 13, 2026
- 10 Min Read
मेरठ के लिसाड़ीगेट में मूसलाधार बारिश का
Spread the love मेरठ: मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के आमिर गार्डन इलाके में आज सुबह
- August 11, 2026
- 10 Min Read
महाशिवरात्रि पर मेरठ के औघड़नाथ मंदिर में
Spread the love मेरठ: मेरठ के ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की भारी धूम देखने को
- August 11, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


