दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने योगी सरकार को स्कूलों को लेकर चैलेंज क्या दिया, आम आदमी पार्टी के दिल्ली के विधायक अब स्कूल स्कूल घूम कर उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन तलाश करने लगे. दिल्ली में मॉडल टाउन के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी संत कबीर नगर में स्कूल घूमते देखे गए. तो वहीं दिल्ली के एक और विधायक शरद चौहान प्रतापगढ़ के रानीगंज इलाके में एक दूसरे स्कूल में दिखाई दिए. वे गांव-गांव पहुंचकर वहां के स्कूलों का जायजा ले रहे थे । दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के हमले के बाद अब आम आदमी पार्टी के विधायक भी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पहुंचने लगे हैं और योगी सरकार के स्कूलों में खामियां तलाश रहे हैं.गौरतलब है कि पिछले दिनों योगी कैबिनेट के मंत्री डॉक्टर सिद्धार्थ नाथ सिंह और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के बीच स्कूलों को लेकर काफी रस्साकशी हुई थी. डॉक्टर सिद्धार्थ सिंह ने दिल्ली के स्कूलों की बदहाली का फोटो जारी किया था. तो पलटवार करते हुए मनीष सिसोदिया ने भी डॉक्टर सिद्धार्थ नाथ सिंह के दावे को झूठा साबित करने के लिए तमाम सबूत पेश किए । यही नहीं यूपी के स्कूलों की बदहाली को देखने के लिए मनीष सिसोदिया पिछले दिनों लखनऊ भी पहुंचे थे. लेकिन सरकार ने उन्हें स्कूलों में जाने की इजाजत नहीं दी थी । मनीष सिसोदिया तो लखनऊ से वापस दिल्ली चले गए लेकिन आम आदमी पार्टी के विधायक अब उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पहुंच रहे हैं और योगी के स्कूलों में खामियां तलाश करने की कवायद में जुट गए हैं ।।
Recent Posts
मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के
Spread the love मेरठ: मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप
- September 8, 2026
- 10 Min Read
शीलकुंज में धरना जारी: बिल्डर अजय गुप्ता
Spread the love मेरठ। शीलकुंज कॉलोनी के गेट नंबर-1 पर चल रहे धरने के दौरान आज
- August 31, 2026
- 10 Min Read
दलित महापंचायत के दौरान आला अफसरों संग
Spread the love मेरठ: मेरठ के बहुचर्चित थर्ड डिग्री और बर्बरता कांड में निलंबित चल रहे इंस्पेक्टर
- August 31, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


