नई दिल्ली मेट्रो के सफर में आज एक और नई सौगात जुड़ रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश की पहली ड्राइवरलेस मेट्रो को हरी झंडी दिखाई. पहले चरण में ड्राइवरलेस मेट्रो मजेंटा लाइन पर जनकपुरी पश्चिम से नोएडा के बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन तक दौड़ेगी, जिसे बाद में आगे भी बढ़ाया जाएगा. ड्राइवरलेस मेट्रो को हरी झंडी दिखाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश में 2025 तक करीब 25 शहरों में मेट्रो चलाने का प्लान है.ड्राइवरलेस मेट्रो को हरी झंडी दिखाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज से 3 साल पहले मेजेंटा लाइन की शुरुआत हुई थी, अब इसी लाइन पर ड्राइवरलेस मेट्रो की शुरुआत हो रही है. पीएम मोदी ने कहा कि भविष्यों की जरूरतों के लिए देश काम कर रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि कुछ वक्त पहले तक भ्रम की स्थिति बनी रहती थी, लेकिन कोई भविष्य की तैयारी नहीं थी. जिसके कारण शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर की मांग और पूर्ति में काफी अंतर आया. शहरीकरण को चुनौती ना माना जाए और अवसर के तौर पर इस्तेमाल किया जाए.पीएम मोदी ने कहा कि कुछ वक्त पहले तक भ्रम की स्थिति बनी रहती थी, लेकिन कोई भविष्य की तैयारी नहीं थी. जिसके कारण शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर की मांग और पूर्ति में काफी अंतर आया. शहरीकरण को चुनौती ना माना जाए और अवसर के तौर पर इस्तेमाल किया जाए । पीएम मोदी बोले कि अटल जी के प्रयासों से दिल्ली को पहली मेट्रो मिली, जब हम सत्ता में आए तो सिर्फ 5 शहरों में मेट्रो थी अब 18 शहरों में मेट्रो थी. 2025 तक 25 से अधिक शहरों में मेट्रो ट्रेन होगी. पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे बदलावों से आम लोगों के जीवन में बदलाव का संकेत है. पीएम मोदी ने कहा कि पहले देश में मेट्रो को लेकर कोई नीति नहीं थी, लेकिन हमने इसको लेकर तेजी से काम किया और शहरों के हिसाब से काम शुरू कर दिया ।।
Recent Posts
मेरठ में हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही पर
Spread the love मेरठ: मेरठ में हिंदूवादी नेता और अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय
- October 1, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में मिशन-2027 का शंखनाद: भाजपा राष्ट्रीय
Spread the love मेरठ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने दो दिवसीय
- September 21, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में स्वाट टीम और परतापुर पुलिस
Spread the love मेरठ: मेरठ की परतापुर पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन
- September 14, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा

