मोदी कैबिनेट की गुरुवार को हुई बैठक में केन्द्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले खुशखबरी दी गई है. कैबिनेट की बैठक में केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ाने का फैसला किया गया है. इसके बाद केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 31 फीसदी हो जाएगा. ये बढ़ी हुई नई दर एक जुलाई से लागू होगी । पिछले महीने 28 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई थी. ऐसा बताया गया था कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पीयूष गोयल ने विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन, नीतियों और सरकारी घोषणाओं के संबंध में प्रेजेंटेशन दिया था. इस प्रेजेंटेशन से पहले तमाम परियोजनाओं के क्रियान्वयन और सरकारी योजनाओं की प्रगति में सुधार और इसमें तेजी लाने पर चर्चा की गई थी.इससे पहले बैठक के दौरान 14 सितंबर को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दक्षता और समय प्रबंधन पर प्रेजेंटेशन दी थी. मंत्रिपरिषद की 14 सितंबर की हुई बैठक के बाद सूत्रों ने कहा था कि यह एक ‘चिंतन शिविर’ की तरह था और शासन में और सुधार के लिए इस तरह के सत्र आगे भी आयोजित किए जाएंगे. चिंतन शिविर में पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया था कि सादा जीवन ही जिंदगी की राह है. इस बैठक में प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा था कि वह अपने सहयोगियों की सर्वश्रेष्ठ चीजों को अपनाएं ।।
Recent Posts
मेरठ में स्वाट टीम और परतापुर पुलिस
Spread the love मेरठ: मेरठ की परतापुर पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन
- September 14, 2026
- 10 Min Read
4 महीने बाद भी नहीं मिले प्लॉट
Spread the love मेरठ: मेरठ की वेदव्यासपुरी आवासीय योजना से प्रभावित किसानों ने अपनी लंबित मांगों
- September 14, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में पालतू कुत्ते की मौत के
Spread the love मेरठ: मेरठ में पालतू कुत्ते टफ्फू की मौत से परिवार इतना दुखी हुआ
- September 14, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


