उत्तराखंड के चमोली जिले में आठ दिन पहले आई त्रासदी के बाद अबतक 53 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. आपदाग्रस्त क्षेत्रों में चलाए जा रहे बचाव अभियान के आठवें दिन रविवार को 15 और शव मिले हैं. इनमें से पांच शव 520 मेगावाट की एनटीपीसी की तपोवन-विष्णुगाड सुरंग से मिले हैं. इसके अलावा सात शव रैणी गांव से और एक शव रूद्रप्रयाग जिले से मिला है , तपोवन-विष्णुगाड सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए पिछले एक सप्ताह से सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी का संयुक्त बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है. जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि आपदा में लापता 206 लोगों मे से अभी तक 53 लोगों के शव विभिन्न स्थानों से बरामद हुए हैं. अब भी 154 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है, जलस्तर बढ़ने के बाद यहां एक पूरी सुरंग मलबे से भर गई थी. अब इस सुरंग से करीब 150 मीटर तक मलबा निकाला जा चुका है. साथ ही यहां ड्रिलिंग भी शुरू कर दी गई है. एनटीपीसी ने कहा है कि करीब 10 से 12 घंटे में सुरंग के भीतर की वस्तुस्थिति का पता चल सकेगा ।।
Recent Posts
मेरठ में स्वाट टीम और परतापुर पुलिस
Spread the love मेरठ: मेरठ की परतापुर पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन
- September 14, 2026
- 10 Min Read
4 महीने बाद भी नहीं मिले प्लॉट
Spread the love मेरठ: मेरठ की वेदव्यासपुरी आवासीय योजना से प्रभावित किसानों ने अपनी लंबित मांगों
- September 14, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में पालतू कुत्ते की मौत के
Spread the love मेरठ: मेरठ में पालतू कुत्ते टफ्फू की मौत से परिवार इतना दुखी हुआ
- September 14, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


