अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत
मेरठ

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत

Spread the love

मेरठ: मेरठ के दौराला क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दादरी फ्लाईओवर के पास एक भीषण सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब दिल्ली से हरिद्वार की तरफ जा रहा एक तेज रफ्तार आइसर कैंटर अपने आगे चल रहे एक बड़े ट्रेलर ट्रक में पीछे से बेहद जोरदार तरीके से जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर के सामने का केबिन पूरी तरह से चकनाचूर हो गया।

इस हादसे में कैंटर चला रहे 42 वर्षीय चालक सदानंद (निवासी: फर्रुखाबाद) केबिन के मलबे के बीच में ही बुरी तरह फंस गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।हादसे की जानकारी मिलते ही हाईवे पर तैनात दौराला थाना पुलिस और एंबुलेंस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। केबिन में फंसे चालक के शव को बाहर निकालने के लिए पुलिस को क्रेन की मदद लेनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात को सुचारू कराया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।