हस्तिनापुर के पलड़ा में युवक को गोलियों से भूना
हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के पलड़ा में एक युवक को गोलिया बरसा कर मौत के घाट उतार दिया गया। 24 वर्षीय वीशू उस वक्त गांव में स्थित प्राइमरी विद्यालय की दीवार पर बैठा हुआ था। काफी समय से उसकी रेकी कर रहे बाइक सवार बदमाशों ने उस पर कई फायर झोंक दिये। इससे पूर्व परिजन घायल युवक को मवाना सीएचसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने थाने का घेराव भी किया।
रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे यह वारदात हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 24 वर्षीय वीशु रविवार की शाम करीब 5:30 बजे प्राथमिक विद्यालय की दीवार पर अपने एक दोस्त के साथ बैठा हुआ था। दो अज्ञात बाइक सवार युवक काफी समय से उसकी रेकी कर रहे थे, लेकिन वीशु का इस पर ध्यान नहीं गया। बाइक सवार युवकों ने पीछे से आकर वीशु पर पांच फायर झोंक दिए। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर दीवार से नीचे गिर पड़ा। उसे मवाना सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
follow us on 👇
https://www.facebook.com/groups/480505783445020
https://twitter.com/home
https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ

