योगी आदित्यनाथ रविवार को बागपत पहुंचेंगे, तीन घंटे रहेंगे,तैयारी में जुटा अमला
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

योगी आदित्यनाथ रविवार को बागपत पहुंचेंगे, तीन घंटे रहेंगे,तैयारी में जुटा अमला

63 Views

उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ कल रविवार को बागपत पहुंच रहे हैं। योगी तीन घंटे भले ही बागपत में रहेंगे लेकिन सारा सरकारी अमला संबंधित तैयारियों में जुटा हुआ है। रंग रोगन के साथ ही अन्य तैयारियों भी की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह लखनऊ से राजकीय विमान से गाजियाबाद पहुंचेंगे।

सरकारी कार्यक्रम के मुताबिक योगी गाजियाबाद से निकल कर सुबह 10.30 बजे पुलिस लाइन में हेलिकॉप्टर से उतरेंगे। यहां से मुख्यमंत्री गांव मविकलां जाएंगे। यहां किसान इंटर कॉलेज में मल्टीपल स्टेडियम का निरीक्षण करेंगे और जिले के अर्जुन अवार्डी व अन्य खेलों के खिलाड़ियों से बात करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बागपत सीएचसी का निरीक्षण करेंगे।

सीएचसी में एटीएम का उद्घाटन करने के बाद योगी आदित्यनाथ मरीजों से भी वार्ता करेंगे। इस दौरान कलेक्ट्रेट में अधिकारियों संग मीटिंग कर विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्धजन से भी वह वार्ता करेंगे। दोपहर डेढ़ बजे वापस जाएंगे।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020

follow us on twitter https://twitter.com/home

follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ

follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *