अरुण गोविल के समर्थन में स्कूटी लेकर सड़कों पर उतरीं महिलाएं
मेरठ

अरुण गोविल के समर्थन में स्कूटी लेकर सड़कों पर उतरीं महिलाएं

Apr 19, 2024
470 Views
  • अरुण गोविल के पक्ष में बनने लगा है माहौल
  • संयोजिका बीना वाधवा के नेतृत्व में निकली स्कूटी रैली
  • कैंट चुनाव कार्यालय से क्षेत्र में महिलाओं ने किया उदघोष
  • अरुण गोविल की धर्मपत्नी श्रीलेखा भी जीप पर रहीं  सवार
  • बाजार में भाजपा प्रत्याशी को मिल रहा भरपूर समर्थन

मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के पक्ष में माहौल बनता जा रहा है। आज बड़ी संख्या में मातृ शक्ति भी सड़क पर उतर आयीं। संयोजिका बीना वाधवा के नेतृत्व में महिलाओं ने स्कूटी रैली निकालकर अरुण गोविल के पक्ष में माहौल बनाने की पहल की। जीप पर  भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल की धर्मपत्नी श्रीलेखा भी सवार थी।

महिलाओं की यह स्कूटी रैली शुक्रवार की दोपहर भाजपा प्रत्याशी के कैंट स्थित कार्यालय से शुरू हुई। यहां रैली की संयोजिक बीना वाधवा ने सभी महिलाओं को तिलक लगाते हुए स्वागत किया। इसके बाद यहां से स्कूटी रैली शुरू की गई। रैली के आगे एक जीप थी जिसमें श्रीलेखा व बीना वाधवा आदि सवार रहीं। इससे पूर्व स्कूटी रैली को कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह रैली सदर दाल मंडी, रजबन, छावनी परिषद कार्यालय, लालकुर्ती, बेगमपुल होते हुए वापस कैंट कार्यालय पहुंच कर संपन्न हुई।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम –https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *