क्या मोदी जी गारंटी लेंगे कि नीतीश फिर नहीं पलटेंगे,तेजस्वी ने बड़ा हमला
- हम आपका मन लगाने नहीं, काम करने के लिये साथ थे-तेजस्वी
- मोदी जी गारंटी देंगे कि नीतीश अब नहीं पलटेंगे-तेजस्वी
- आपका भतीजा मोदी को बिहार रोकने का काम करेगा
- स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास
- आरजेडी के तीन विधायक दूसरी तरफ बैठे
- बिहार विधानसभा में चल रहे तंज के तीर
बिहार विधानसभा की कार्यवाही के बीच तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश ने नौ बार मुख्यमंत्री का शपथ लेने के लिये बधाई देते हैं। एक टर्म में तीन तीन बार शपथ लेना, हमने कभी नहीं देखा। नीतीश कुमार कह रहे हैं कि हमारे साथ मन नहीं लग रहा था, क्या हम नाच गा कर आपका मन लगाते, हम विकास कार्य करने के लिये साथ थे, आपका मन लगाने के लिये नहीं। इतने पर भी तेजस्वी यादव नहीं रूके। उन्होंने कहा कि आपने जो मोदी को बिहार में रोकने का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिये हमने खूंटा गाढ़ दिया है। आपका भतीजा पूरे दमखम से मोदी को बिहार आने से रोकने का काम करेगा।
इससे पूर्व विधानसभा में स्पीकर के खिलाफ आरजेडी ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। यह अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया है। विपक्ष की मांग पर वोटिंग कराई गई। प्रस्ताव के पक्ष में 125 और विपक्ष में 112 वोट पड़े। इसके बाद नीतीश कुमार ने सदन में विश्वास मत प्रस्ताव पेश किया।
इससे पूर्व राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने विधानसभा के सेंट्रल हाल में अभिभाषण किया। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियां गिनाई। वहीं अभिभाषण के दौरान तेजस्वी जिंदाबाद के नारे लगे। विधानसभा के बाहर हंगामा कर रहे आरजेडी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है।
इधर, आरजेडी के तीन विधायक चेतन आनंद, प्रह्लाद यादव और नीलम देवी सत्ता पक्ष के खेमे में बैठे हैं। वहीं, जेडीयू के 2 विधायक बीमा भारती और दिलीप राय विधानसभा नहीं पहुंचे हैं। बीजेपी के 3 विधायक मिश्री लाल यादव, रश्मि वर्मा और भगीरथी देवी भी नहीं आईं हैं।
तेजस्वी यादव ने विधानसभा कार्रवाई के दौरान यह भी तंज किया कि मोदी जी क्या इस बात की गारंटी लेंगे कि नीतीश कुमार फिर पलटेंगे अथवा नहीं। इस पर सदन में जोरदार ठहाका सुना गया।
follow us on 👇
फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

