अमेरिकी कोर्ट ने बिजनेस टाइकून गौतम अडानी व भतीजे के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया
BREAKING देश-विदेश मुख्य ख़बर

अमेरिकी कोर्ट ने बिजनेस टाइकून गौतम अडानी व भतीजे के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया

Spread the love

एशिया के अमीर गौतम अडानी ग्रुप को अमेरिका की एक अदालत ने कड़ा झटका दे दिया है। देश के दूसरे सबसे बड़े बिजनेमैन व उनके भतीजे सागर अडानी के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत ने लगभग 2,029 करोड़ रुपये के रिश्वतखोरी में अडानी और सात अन्‍य लोगों को प्रथम दृष्‍टया दोषी माना है।

दरअसल, गौतम अडानी और उनके भतीजे पर बड़े कांट्रैक्‍ट लेने के ल‍िए अरबों डालर की रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाये गये हैं। हालांक‍ि, अडानी समूह ने इन सभी आरोपों को खार‍िज करते हुए पूरे मामले को कोर्ट में रखने की बात कही है। यह मामला आने के बाद अडानी ग्रुप ने अमेर‍िका में 600 मिलियन डॉलर का बॉन्ड रद्द कर दिया है।

अमेरिकी कोर्ट और रेगुलेटर के गंभीर आरोप के बाद गुरुवार को अदाणी ग्रुप स्टॉक्स में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार खुलने के चंद सेकेंड में ही अदाणी ग्रुप के कई स्टॉक्स पर लोअर सर्किट लगते दिखा। निफ्टी में शामिल अदाणी ग्रुप के दो  बड़े स्टॉक्स – Adani Enterprises और Adani Ports 10% कि गिरावट के साथ खुला।  इसके अलावा बाकी स्टॉक्स में भी अदाणी स्टॉक्स में भी दबाव देखने को मिल रहा है।

आम आदमी पार्टी ने खोला मोर्चा 👇

https://youtu.be/VHe0xPXfuCM

इन सभी स्टॉक्स की बात करें तो Adani Power 15%, Adani Energy 20%, Adani Green 19%, Adani Total Gas 15%, Ambuja Cements 10%, ACC 12%, Adani Wilmar 10%, NDTV 9.5% और Sanghi Industries 8.4% की गिरावट के साथ कामकाज करते दिखे। कई स्टॉक्स में लोअर सर्किट लगने की वजह से ट्रेडिंग रुक चुकी है।

https://twitter.com/SupriyaShrinate/status/1859559388228243890
अमेरिकी कोर्ट और रेगुलेटर एसईसी ने अदाणी ग्रुप पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सोलर एनर्जी के बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स हासिल करने के लिए भारत सरकार के अधिकारियों को रिश्वत दी गई है। इनके मुताबिक रिश्वत की ये रकम 250 मिलियन डॉलर (₹2,200 करोड़) बताई जा रही है। इस आरोप में सागर अदाणी, विनीत अदाणी समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। अमेरिकी कोर्ट ने गौतम अदाणी पर कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट दिलाने के लिए 265 मिलियन डॉलर रिश्वत के तौर पर देने और इसे छिपाने का आरोप है। यह पूरा मामला अदाणी ग्रीन एनर्जी और अन्य फर्म्स से जुड़ा बताया जा रहा है।

अमेरिका के डिपॉर्टमेंट ऑफ जस्टिस और मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने अदाणी ग्रुप के कई अधिकारियों और गौतम अदाणी के परिवार के कुछ सदस्यों पर यह आरोप लगाए हैं। इस आरोप में कहा गया है कि गौतम अदाणी ने सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट्स हासिल करने के लिए भारत सरकार को 250 मिलियन डॉलर का रिश्वत दिया है।
इस आरोप में कहा गया है कि अदाणी ग्रुप अमेरिकी निवेशकों से पूंजी जुटाने और इसे छिपाने की कोशिश की है। इस पूरे मामले पर सागर अदाणी, विनीत अदाणी, इंडिया रिन्युएबल्स-एनर्जी कंपनी पर भी आरोप लगाए गए हैं।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *