नवविवाहिता ने लगाई फांसी या ससुरालियों ने की हत्या?
उत्तर प्रदेश मेरठ मेरठ आस-पास

नवविवाहिता ने लगाई फांसी या ससुरालियों ने की हत्या?

Spread the love

नवविवाहिता की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश देखकर थाना जानी इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक रवीना के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पहुंचकर हंगामा किया। और उनके खिलाफ हत्या की तहरीर दी।

दरअसल, नरेंद्र कुमार की पुत्री रवीना की शादी पिछले साल 4 दिसंबर को सुभाष चंद्र के बेटे विधूर से हुई थी। लड़की के मायके वालों ने बताया रवीना को ससुराल वाले दहेज को लेकर काफी परेशान और मारपीट करते थे। मृतिका के भाई रवि कुमार ने बताया रविवार की दोपहर बाद पड़ोसियों ने बहन की मौत की इत्तिला दी थी। जिसके बाद वो मौके पर पहुंचे तो रवीना पंखे पर झूलती मिली। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस की ओर से आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। रवीना की हत्या की गई है या फिर उसने आत्महत्या की है। ये जांच का विषय है जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही साबित हो पाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *