सुभारती विवि के दीक्षांत समारोह में तशरीफ लाये केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
उत्तर प्रदेश मेरठ मेरठ आस-पास

सुभारती विवि के दीक्षांत समारोह में तशरीफ लाये केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

Spread the love

सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद मुख्य अतिथि की तौर पर पहुंचे। उन्होंने ही छात्र-छात्राओं को उपाधि देकर संबोधित किया। इस उन्होंने दौरान कहा कि हमारी संस्कृति और विरासत काबिल ए गर्व है। हमें इस पर गर्व होना चाहिए।

दरअसल, मेरठ के दिल्ली मेरठ हाईवे स्थित सुभारती यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। यहां पर मुख्य अतिथि के रूप में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान तशरीफ लाए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जैसा कि आज जल दिवस भी है, इसलिए राज्यपाल ने प्रोग्राम की शुरुआत से पहले पौधों को पानी भी दिया।

समारोह में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से अपने संबोधन की शुरुआत की। कहा कि जितनी हमारी जिंदगी में शिक्षा की जरूरत है उतना ही संस्कारों का महत्व है अलबत्ता संस्कार भी हमारे लिए उतने ही जरूरी हैं। उन्होंने आगे अर्ज किया कि भारत मुल्क की सनातन संस्कृति से सारी दुनिया वाकिफ है। हमें इस संस्कृति को आत्मसात करते हुए इस पर गर्व होना चाहिए। छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी डिग्री पूरी होने के साथ आज से आपका ग्रहस्त जीवन शुरू हो रहा है। जिसे आपको पूरी ईमानदारी से निभाना है।

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *